Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पंडित नवीन जयहिंद ने मास्क पहन समर्थकों संग किया चुनाव प्रचार

    पंडित नवीन जयहिंद ने मास्क पहन समर्थकों संग किया चुनाव प्रचार

    Ajay vermaBy Ajay verma06/05/2019Updated:07/05/2019No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद ने प्रचार के दौरान भाजपा के चौकीदारों की पोल खोलने के उद्देश्य से चेहरे पर मास्क लगाकर प्रचार किया। पंडित नवीन जयहिंद अपने समर्थकों समेत प्रचार के लिए आज शहर की भारत कालोनी, अजरौंदा गांव, नहर पार एरिया समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने व उनके समर्थकों ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। जयहिंद ने कहा कि भाजपा के चौकीदारों ने पिछले पांच साल के दौरान फरीदाबाद शहर को गैस के चैंबर में तबदील कर दिया है। यहां बच्चे पैदाइशी अस्थमा का शिकार हो रहे हैं। जयहिंद ने कहा कि वह रोजाना लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जहां उन्हें प्रदूषण संबंधी शिकायतें दी जा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में 90 फीसदी लोग प्रदूषण से संबंधित बीमारियों का शिकार हैं। जयहिंद ने कहा कि भाजपा के चौकीदारों को चेताने के लिए उन्होंने आज मास्क पहनकर प्रचार का फैसला किया। उन्होंने कहा कि शहर में आज प्रदूषण के कारण सबसे अधिक बच्चे व महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। भाजपा के चौकीदारों ने शहर की गलियों को जगह-जगह से उखाड़ रखा है। लोग प्रदूषण से मर रहे हैं और चौकीदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

    स्टार प्रचारक फरीदाबाद की समस्याएं —-

    पंडित नवीन जयहिंद ने प्रेम नगर, पटेल नगर, सीहि गांव, टाउन पार्क क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी की स्टार प्रचार कोई फिल्मी हस्ती या नेता नहीं बल्कि फरीदाबाद की समस्याएं हैं। जिनकी तरफ भाजपा के चौकीदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जयहिंद ने कहा कि फरीदाबाद में बिजली, पानी, निजी स्कूलों की लूट, बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाएं ही आम आदमी पार्टी का मुद्दा और स्टार प्रचारक है।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.