Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सरकार उठाए सख्त कदम : ललित नागर

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सरकार उठाए सख्त कदम : ललित नागर

Ajay vermaBy Ajay verma16/06/2019Updated:16/06/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब शहर के युवाओं ने एकजुट होकर पौधे लगाने की मुहिम शुरु की है। इसी कड़ी में फरीदाबाद युवा क्लब सेक्टर-29 द्वारा रविवार को एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर ने शिरकत करते हुए स्वयं पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं की इस मुहिम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हर व्यक्ति का दायित्व बनता है इसलिए हम सभी को अपने दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि कितनी बड़ी विंडबना है कि हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का यह गृह क्षेत्र होने के बावजूद यह शहर प्रदूषण के मामले में विश्व के क्षितिज पर है।

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए भाजपा सरकार ने आज तक ऐसा कोई प्रयास नहीं किया, जिससे पर्यावरण शुद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के दूषित होने के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आकर बीमार हो रहे है, हर ओर गंदगी का बोलबाला है परंतु सरकार केवल कागजों में स्वच्छता की बात कहकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाएं से अब काम होने वाला नहीं है बल्कि सरकार को इस मुद्दे पर सख्त निर्णय लेने होंगे, तभी यहां का प्रदूषण समाप्त हो सकेगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह पर्यावरण के संरक्षण के लिए शुरु की गई इस मुहिम को बदस्तूर जारी रखे और उनके द्वारा जो पौधे लगाए जा रहे है, उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करें, तभी उनकी यह मुहिम पूरी तरह से सार्थक हो पाएगी। इस अवसर पर संदीप राणा, नितिन नागर, अमन मौर्या, निशांत मंगला, कुनाल ठाकुर, प्रदीप धनखड, प्रवीन मंगला, सोनू कुमार, सुजोय सिंह, मुकुल मिश्रा, मनीष मौर्या, युद्धवीर झा, जोगेन्द्र पायला, नितिश मौर्या, सुनील चौहान, अजय कुमार सहित अनेकों युवा मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.