Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं महिला कार्यकर्ता : यशवीर डागर

    पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं महिला कार्यकर्ता : यशवीर डागर

    Ajay vermaBy Ajay verma12/01/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आज एनआईटी भाजपा महिला मोर्चा के चारों मंडलों की बैठक सेक्टर-9 स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर ने की। बैठक में महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर तैयारियों करने के निर्देश दिए गए वहीं बैठक में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र मेें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं के अनुरुप कराए जा रहे विकास कार्याे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में कुछ महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय है, विधायक वहां विकास कार्य रुकवा देते है और ऐसे कई क्षेत्र है, जहां सर्दी के मौसम में भी लोग पीने के पानी की समस्या का सामना करने को मजबूर है, लोगों को निजी टैंकरों से प्रतिदिन पानी खरीदना पड़ता है। महिला कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद भाजपा नेता यशवीर डागर ने कहा कि वह पेयजल व अन्य समस्याओं को लेकर जल्द नगर निगम आयुक्त से मिलकर उन्हें इन समस्याओं से अवगत करवाएंगे। महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यशवीर डागर ने कहा कि मनोहर सरकार पहली ऐसी सरकार है, जो बिना किसी भेदभाव के  प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं का समुचित विकास करवा रही है और फरीदाबाद की एनआईटी और पृथला विधानसभा इसका उदाहरण है, जहां भाजपा विधायक न होने के बावजूद इन क्षेत्रों में अब तक करोड़ों रुपए की विकास कार्य करवाए जा चुके है। श्री डागर ने कहा कि इनेलो विधायक द्वारा विकास कार्याे में भेदभाव बरतने के मामले को वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और जहां-जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे है, वहां विकास कार्य करवाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वर्णाे को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि सही मायनों ने मोदी सरकार ने अक्षम लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का कार्य किया है और इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखन को मिलेंगे। श्री डागर ने महिला कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए जी जान से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के हितों में चलाई जा रही नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि एक बार पुन: देश व प्रदेश में मोदी-मनोहर सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर भाजपा डबुआ मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, नंगला मंडल अध्यक्ष सोनिया अरोड़ा, जवाहर मंडल अध्यक्ष रेखा नैन, पाली मंडल अध्यक्ष अनीता राघव, मनीषा सिंह, तन्नू गुप्ता, स्नेह यादव, सरोज शर्मा, पूनम अरोड़ा, कोमल अरोड़ा, संजू, रेखा सिंह, गुड्डी राज भाटिया, निशा शर्मा, गीता शर्मा, सरोज नैन, स्वाति त्यागी, बीरेंद्र सरपंच, राजपाल दहिया, संजीव सोम, रमेश बिष्ट, शमशेर सिंह रावत, मुन्ना प्रधान सहित अनेकों भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.