पूर्व मंत्री ए सी चौधरी ने हुडा के समर्थन में किया डोर-टू-डोर प्रचार

0
817

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 10 मई। पूर्व मंत्री ए सी चौधरी अपने समर्थकों के साथ सोनीपत से चुनाव लड़ रहे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समर्थन में पहुंचे और उनके साथ घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिया। हुडा ने कहा कि इस बार कांग्रेस हरियाणा में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। लोगों में भाजपा की नीतियों और कुशासन के प्रति रोष है। पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। विकास के नाम पर कांगे्रेस के पुराने कार्यों का श्रेय ले रही है, जबकि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है।

सरकारी नौकरियों से कर्मचारियों की छंटनी की गई है, किसानों को सिवाय लॉलीपाप के कुछ नहीं दिया गया है। आम आदमी नोटबंदी और व्यापारी वर्ग जीएसटी के मार के बीच पिस गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ए सी चौधरी ने कहा कि सोनीपत से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। जिस प्रकार से उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, वो प्रदेश की पूरी जनता जानती है। उनके कार्यकाल में हरियाणा में जितने विकास कार्य हुए हैं, भाजपा उनका 5 प्रतिश भी 5 वर्षों में नहीं करवा पाई है।

चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने विवेक का प्रयोग करते हुए अपने कीमती मत का प्रयोग करें। लोग अच्छाई व बुराई व विकास को कसौटी पर तौलकर मतदान करते है इसलिए जनता पांच साल में भाजपा सरकार द्वारा बरती गई उपेक्षा के विरोध में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर उनके साथ उनकी टीम कुलदीप गुलाटी, भरत भाटिया, जगदीश गुलाटी, महेश झाम्ब, निपुण नागपाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY