Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिवस मनाया

पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिवस मनाया

Ajay vermaBy Ajay verma03/12/2017Updated:03/12/2017No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 3 दिसम्बर- फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज यहां अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सरल व्यक्तित्व वाले, निस्वार्थ सेवक, सफल राजनेता, विद्वान वकील, सादगी, त्याग और देशभक्ति के स्वरूप थे। डा. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय लोकतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्होने आजादी के बाद देश को विकास की ओर अग्रसर किया। श्री प्रसाद देश के प्रथम ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं जिन्हे दोबारा राष्ट्रपति चुना गया हो।
श्री कौशिक ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। मुम्बई कांग्रेस अधिवेशन उन्ही की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ था। डा. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम मे देश के अग्रणी पंक्ति के सेनानियों मे से एक थे। वे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1913 मे नमक सत्याग्रह, 1930 मे सविनय अवज्ञा आंदोलन और 1942 मे भारत छोड़ो आंदोलन मे जेल गये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सबसे प्रिय शिष्यों मे से एक डा. राजेन्द्र प्रसाद जी का पूरा जीवन सादगी और सेवाभाव से भरा हुआ था।
श्री कौशिक ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद जी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे अपने जीवन मे हर क्षेत्र मे अव्वल रहे चाहे वह पढ़ाई हो, वकालत हो, स्वतंत्रता आंदोलन हो, समाजसेवा हो या राजनितिक जीवन हो। श्री प्रसाद जी ने हमेशा लोगो की निस्वार्थ भाव से सेवा की। देश के संविधान को बनाने मे भी उनका विशेष योगदान रहा था। डा. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे, डा. भीमराव अम्बेडकर के साथ मिलकर उन्होने विश्व का सर्वश्रेष्ट संविधान बनाया था।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, सैक्टर-7 के प्रधान गोल्डी बरेजा, एस के शर्मा पूर्व प्रिंसीपल डीएवी स्कूल, पटेल नगर के प्रधान हरीलाल गुप्ता, अनिल कश्यप, आंनदी मंडल, विनोद, राजेश कुमार, डा. मुकेश भाटी, सुशील बंसल, भूपेश रावत, रविन्द्र खत्री, विनोद कौशिक आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.