प्रदेश की जनता का लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने और भाजपा को जिताने के लिए धन्यवाद: रामबिलास शर्मा

0
758

TODAY EXPRESS NEWS : /झज्जर /  पांच नगर निगमों में बीजेपी की जीत के बाद शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा  ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होने प्रदेश की जनता  का लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने और भाजपा को जिताने के लिए धन्यवाद किया है।रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर मोहर लगाने का काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को विजयी बनाकर भाजपा की नीतियों को सही ठहरा दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश की जनता की जीत है, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की जीत है।  भाजपा ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया है। जब से हरियाणा बना है तब से लेकर अब तक की ये सबसे अच्छी सरकार है। जनता ने अब मोहर लगाकर यह प्रमाणित कर दिया है।  जनता ने हमारा साथ दिया है।  चुनाव नतीजों से सिद्ध होता है कि जनता भाजपा की नीतियों से खुश है।उन्होंने  कहा कि जल्द ही जींद उपचुनाव, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी हम बड़ी मिजयोरिटी के साथ चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता रीतिक वधवा, नवीन वशिष्ठ ,जोगेन्द्र तंवर , नवीन कौशिक , सुन्दर अत्री ,जोनी शर्मा ,ढिल्लू देवसर ,परमेश्वर शर्मा , पार्षद मुकेश रहेजा, अमित कुमार, राजन मुंजाल, अभिनेता अनूप तंवर, राजेश यादव, अनिल मातनहेल, डा. योगेश, राजेंद्र  कुमार, अरविंद कुमार, मा. टेकचंद शर्मा, महाबीर शर्मा, जगदीश शर्मा, मनीष हालुवासिया, विनोद कुमार, रामौतार बंसल, सुबे सिंह लाखलान, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, रमेश सैनी, राजेश सांवड़, विजय कुमार, दीपक, प्रदीप सिवाड़ा, कुल्लू राजपूत,सदाशिव, दिनेश, कृष्ण, अमरजीत, अनिल, भोलू, अर्जुन, संजय, संदीप कुमार ने भी निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY