TODAY EXPRESS NEWS : परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने आज फरीदाबाद के खेल परिसर में तिरंगा फेहराया और परेड की सलामी ली. उन्होंने गुब्बारे छोड़कर देश और प्रदेशवासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी. अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की एकता , सम्मान और समर्पण का प्रतीक है उन्होंने कहा की आज पूरा देश – देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सैनानियों को याद कर रहा है. इस मौके पर उन्होंने सरहदों पर शहीद होने वाले जवानो को भी सलाम किया। उन्होंने कहा की आज देश शहीदों के बलिदान को भुला नहीं सकता। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया । इस मौके पर उन्होंने शहीद स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
