Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल ने फरीदाबाद में लॉन्च किया नया पायनियर्स चैप्टर

    बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल ने फरीदाबाद में लॉन्च किया नया पायनियर्स चैप्टर

    Ajay vermaBy Ajay verma22/06/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। शहर के उद्योगों व मार्केटिंग संगठन के विस्तार के उद्देश्य से बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) ने फरीदाबाद में अपना नया पायनियर्स चैप्टर लॉन्च किया है। फरीदाबाद के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अध्याय को लांच किया गया, जिसमें 1080 सक्रिय एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) शामिल हैं और इसे बीएनआई इंटरनेशनल द्वारा विश्व में टॉप 10 क्षेत्रों में से एक रैंक किया गया है। इसका उद्देश्य सभी एंटरप्रेन्योर और बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाना है जिससे वे एक-दूसरे से सीख सके, जिससे मजबूत प्रोफेशनल कनेक्शन बना सकें और अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें।

    इसके साथ ही फरीदाबाद भारत का 77 वां शहर बन गया जहाँ एंट्रेप्रेन्योरस बीएनआई के साथ अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। पायनियर्स चैप्टर के लॉन्च के मौके पर बीएनआई इंडिया के प्रमुख संचालक अतुल जोगलेकर ने बताया कि बीएनआई को यूएसए में डॉ. इवान मिसनर द्वारा 1985 में स्थापित किया गया था, जिसमें आज दुनिया के 75 देशों के 2,75,000 से अधिक बिजऩेस ओनर्स और प्रोफेशनल्स सदस्य के रूप में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ‘गिवर्स गेन’ की अपनी मौलिक फिलॉसोफी के अनुरूप काम करते हुए, बीएनआई ने अपनी बैठकों और सम्मेलनों में बनाये जाने वाले मजबूत रेफरल नेटवर्क के माध्यम से दुनिया भर के लाखों व्यवसायों को मदद की है।

    पिछले साल, बीएनआई के सदस्यों द्वारा 11.2 मिलियन रेफरल पास किए गए थे और वैश्विक स्तर पर 15.7 बिलियन का कारोबार किया किया गया था। उन्होंने बताया कि बीएनआई ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रेफरल अवसरों को सक्षम करते हुए दुनिया भर में अपने सदस्यों को जोडऩे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वं बनाये हुए अनोखे तरीके अपनाये हैं। उनका कहना था कि पिछले 12 महीनों में बीएनआई इंडिया ने 11,166 करोड़ रूपये के व्यापार अवसरों को संभव बनाया है। जबकि, बीएनआई ने गुडग़ांव ने 217 से अधिक महिला एंट्रेप्रेन्योरस को सक्रिय रूप से विकसित करने और इस हाइपर-कॉम्पिटिटिव दुनिया में अपने व्यापार का विस्तार करने में सक्षम बनाया है। हमें नए लॉन्च किए गए पायनियर्स चैप्टर्स से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। बीएनआई फरीदाबाद की क्षेत्रीय निदेशक आरती कोचर ने कहा कि बीएनआई में शामिल होने से व्यक्ति अपनी जैसी सोच रखने वाले अन्य प्रोफेशनल्स के लिए अपने संपर्क को बढ़ा सकता है और अपनी नेटवर्किंग एवं कम्युनिकेशन स्किल्स को मजबूत कर सकता है। बीएनआई से जुडऩे की प्रमुख विशेषता यह है कि बीएनआई में प्राप्त रेफरल या व्यवसाय के लिए आपको कोई कमीशन नहीं देना होता है। जो बिंदु बीएनआई को अन्य संगठनों से अलग बनाता है।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.