Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बिजली की समस्या हो तो डॉयल करे टोल फ्री नंबर 1912,समस्या का डाटा होगा कम्प्यूटर में फीड

    बिजली की समस्या हो तो डॉयल करे टोल फ्री नंबर 1912,समस्या का डाटा होगा कम्प्यूटर में फीड

    Ajay vermaBy Ajay verma01/06/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात: नूंह बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए अब अधिकारियों के पास फोन करने या बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रही है। बिजली समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता 24 घंटे के दौरान किसी भी समय बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता 18001804334 पर भी शिकायत दे सकते हैं। आमतौर पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने, तार टूटने, मीटर बदलने, ट्रांसफार्मर की खराबी को दुरूस्त करवाने आदि बिजली से संबंधित अनेक तरह की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली निगम कार्यालयों में जाना पड़ता था। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिजली निगम ने 1912 और 18001804334 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। निगम द्वारा लोगों को टोल फ्री नंबर के बारे में शहर में सार्वजनिक स्थानों व बिजली निगम कार्यालयों में र्होडिंग्स लगाकर जागरूक किया जाएगा। टोल फ्री नंबर के माध्यम से न केवल उपभोक्ता अपनी शिकायत दे सकते हैं, बल्कि उनके द्वारा दी गई शिकायत निगम कार्यालय में रिकार्ड के रूप में कम्प्यूटर में दर्ज किया जाएगा, जिसमें शिकायत देने का समय व संबंधित व्यक्ति का मोबाईल नंबर भी लिखा जाएगा। इतना ही नहीं समस्या के समाधान के लिए संबंधित उपभोक्ता को निगम द्वारा सूचना भी दी जाएगी। इस बारे में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता मनोज यादव ने बताया कि अक्सर उपभोक्ता बिजली के समाधान के लिए लाईनमैन, फोरमैन या अन्य अधिकारियों के पास फोन करते है, जबकि उसी दौरान अधिकांश तौर पर लाईनमैन या फोरमैन किसी बिजली के फीडर या ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करने में लगे होते हैं, जिसकी वजह से वे फोन सुनने में भी असहाय होते है। यहां तक की काम करते वक्त फोन सुनने के दौरान हादसों की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायते दर्ज करवाएं, ताकि उनका सही ढ़ंग से समाधान हो सके। सांगवान ने उपभोक्ताओं से नया कनैक्शन लेने, लोड बढ़वाने, नाम बदलवाने या कनैक्शन से संबंधित आवेदन करने के लिए केवल विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऑनलाईन सुविधाओं का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी बिचौलिए के बहकावे में न आकर अटल सुविधा केन्द्र पर भी आवेदन कर सकते है।


    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें 
    खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे !
    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है

    17/06/2026

    पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जनसंपर्क और सभाओं को संबोधित

    07/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.