Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बेटे व बहू ने संभाली लखन सिंगला के चुनावी की कमान

बेटे व बहू ने संभाली लखन सिंगला के चुनावी की कमान

Ajay vermaBy Ajay verma13/10/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के बेटे नितिन सिंगला व बहू खुशबू सिंगला ने उनके चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालते हुए डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगों से उन्हें विजयी बनाने का आह्वान करना शुरु कर दिया है। जहां नितिन सिंगला युवाओं के ग्रुप के माध्यम से घर-घर जाकर बुजुर्गाे से आर्शीवाद देकर उनसे अपने पिता के लिए समर्थन मांग रहे है वहीं बहू खुशबू सिंगला भी महिला मंडली के साथ पार्काे, सेक्टरों व कालोनियों में अपने ससुर को जिताने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को बस्सापाड़ा, अजरौंदा, सेक्टर-15, भूड कालोनी, बसेलवा कालोनी, वाल्मीकि मोहल्ला सहित अनेकों क्षेत्रों में जनसंपर्क करके लोगों से अपने पिता के लिए समर्थन मांगा। नितिन सिंगला नुक्कड सभाओं के माध्यम से लोगों को बताते है कि उनके पिता लखन कुमार सिंगला पिछले करीब 30 सालों से फरीदाबाद में रहकर एक समाजसेवी के रुप मे लोगों की संवा कर रहे है।

शहर में सामाजिक कार्य या हो या धार्मिक उनके परिवार की हमेशा भागेदारी रहती है वहीं उनके पिता को इस क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं व उनके निराकरण के लिए पूरा प्रोजेक्ट है, जिसे वह बड़ी कुशलता से अंजाम दे सकते है और वह फरीदाबाद के ही निवासी है, लोगों को अपनी समस्याओं के लिए दूर दराज भी नहीं जाना पड़ेगा। नितिन सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार फरीदाबाद में उन्हें वैश्य, ब्राह्मण, वाल्मीकि सहित छत्तीस बिरादरियों का समर्थन मिल रहा है, उससे उनका चुनाव मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब मतदाता जागरुक है और उसे पता है कि वह किसी बाहरी उम्मीदवार की बजाए अपने बीच के ही किसी व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि चुनेगा क्योंकि वह अपनी समस्याओं के लिए दूर दराज नहीं जाना चाहता, वह चाहता है कि उनकी समस्याएं समय पर हल हो जाए। उन्होंने कहा कि वैसे भी कांग्रेस सरकार के दौरान फरीदाबाद में हुए विकास कार्याे को जनता भली भांति जानती है और अब वह भाजपाईयों के बहकावे में आने वाली नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला की बहू खुशबू सिंगला का कहना है कि जनसंपर्क अभियान के तहत जिस प्रकार से उनके ससुर को समर्थन मिल रहा है, उससे वह उनकी जीत के प्रति आशान्वित है और उन्हें उम्मीद है कि फरीदाबाद की जनता अबकि बार लखन कुमार सिंगला के रुप में अपना विधायक चुनकर उन्हं चंडीगढ़ भेजने का काम करेगी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.