Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा को वोट देना देश के साथ गद्दारी : केजरीवाल

भाजपा को वोट देना देश के साथ गद्दारी : केजरीवाल

Ajay vermaBy Ajay verma30/12/2018No Comments6 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : करनाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा वासियों को भाजपा के विरूद्ध लामबंद होने की अपील करते हुए कहा है कि इस राजनीतिक दल को वोट देना देश के साथ गद्दारी से कम नहीं है। क्योंकि पिछले सत्तर साल से पाकिस्तान इस देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का काम नहीं कर सका है लेकिन पिछले चार साल से नरेंद्र मोदी ने जहां देश को हिंदू व मुस्लिम में बांटने का काम किया है वहीं हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने पहले जाटों व गैर जाटों को आपस में लड़वाया और अब पंजाबियों व गैर पंजाबियों के बीच नफरत का बीज बोने का काम किया है।  केजरीवाल रविवार को करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में लोकसभा स्तरीय स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने के बाद पाकिस्तान हमेशा इस फिराक में रहा है कि भारत को जाति व धर्म के नाम पर बांट दिया जाए लेकिन देशवासियों की एकता के चलते दुश्मन देश कभी कामयाब नहीं हुआ लेकिन पिछले चार साल के दौरान इस देश में धर्म के नाम पर दंगों के अलावा कुछ नहीं हुआ। हरियाणा में कभी जाटों और गैर जाटों को आपस में लड़वाया गया तो अब पंजाबियों और गैर पंजाबियों को आपस में लड़वाकर भाजपा अपना उल्लू सीधा करना चाहती है।  केजरीवाल ने हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को स्कूलों व अस्पतालों के मुद्दे पर रैली करने की चुनौती देते हुए कहा कि खट्टर ने उन्हें बाल पबाना में आने से इसलिए रोका कहीं मीडिया के माध्यम से उनकी सरकार की पोल न खुल जाए। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में पिछले पचास साल से राज करने वाले राजनीतिक दलों के लिए इससे शर्मनाक स्थिति क्या होगी कि आज भी यहां स्कूल-अस्पताल रैली का आयोजन करके जनता को वास्तविकता दिखानी पड़ रही है।  इससे पहले बोलते हुए आप प्रभारी एवं दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस व इनेलो की गंदी राजनीति से तंग आकर साढे चार साल पहले भाजपा को चुना था लेकिन भाजपा ने इस प्रदेश में दंगे करवाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया। गोपाल राय ने नगर निगम चुनाव के दौरान खट्टर द्वारा पंजाबियों के संबंध में दिए गए विज्ञापन के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि सीएम किसी एक जाति का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का होता है।  खट्टर को हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए वर्ना हरियाणा की जनता खट्टर को कभी माफ नहीं करेगी। आप आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष एवं संगरूर के सांसद भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने इस देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने और शहरों के नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया।   भगवंत मान ने अपने हास्य अंदाज में कहा कि अब मोदी जी जाने वाले हैं और अच्छे दिन आने वाले हैं। इस अवसर पर आप विधायक एवं करनाल लोकसभा के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, पवन शर्मा, शिवचरण गोयल, सुखबीर दलाल व संगठन मंत्री अनूप संधू मोजूद रहे |  दंगों के मास्टर मांइड हैं खट्टर: जयहिंद आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा को जातिवाद के नाम पर बांटने वाली भाजपा को यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है किसी एक जाति का नहीं होता।   जयहिंद ने कहा कि हम किसी जाति की नहीं बल्कि आम आदमी की बात करते हैं। मुख्यमंत्री को हरियाणा में हुए जातिगत दंगो का मास्टर मांइड करार देते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस विज्ञापन को फेसबुक और टवीटर पर डालने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है वह खुद मुख्यमंत्री द्वारा जारी किया गया था। इसलिए मुख्यमंत्री को हरियाणा के लोगों से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन को वापस लेना चाहिए।  करनाल की स्कूल अस्पताल रैली में आप प्रभारी गोपाल राय ने प्रदेश के लोगों को केजरीवाल के लिए नया नारा देते हुए कहा कि हरियाणा का लाल-बेइमानों का काल ये है केजरीवाल।  –नवीन जयहिंद ने अपना भाषण शुरू करने से पहले अपना नाम व जाति हिंदुस्तानी बताकर भाषण शुरू किया और मुख्यमंत्री को जातिवाद के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया।  –आप पंजाब के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने हास्य-व्यंगके तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया और लोगों को अपने साथ जोड़ा।  –भगवंत मान ने कहा कि बादल व चौटाला की जोड़ी शुरू से एकसाथ रही है बहुत जल्द जेल में भी एक साथ ही रहेंगे।  –स्कूल अस्पताल रैली में महिलाओं व युवाओं की संख्या आयोजकों की उम्मीद से अधिक रही।  –रैली के दौरान दिल्ली के स्कूलों व अस्पतालों पर बनाई गई एक डाक्यूमैंट्री फिल्म भी दिखाई गई। जिसके बाद यहां मौजूद लोगों को करनाल के स्कूलों व अस्पतालों की तुलना करते हुए प्रचार करने का टास्क भी दिया गया।  खट्टर साहब, सबका वोट लेकर केवल पंजाबी-पंजाबी क्यों करते हो : केजरीवाल   – खट्टर के घर में ‘स्कूल-अस्पताल रैली’ करके केजरीवाल ने किया सीधा हमला   – खट्टर ने हरियाणा में जाटों और नाॅन-जाटों के बीच दंगे कराये। अब पंजाबियों और नाॅन- पंजाबियों के बीच जहर घोल रहे हैं : केजरीवाल     करनाल। “बीजेपी को सबने वोट दिया था लेकिन अब खट्टर साहब कहते हैं कि मैं केवल पंजाबियों का मुख्यमंत्री हूं। पूरे हरियाणे के बनिया, ब्राह्मण, यादव, सैनी, जाटव, बाल्मीकि, ठाकुर और अन्य समाज के लोग पूछ रहे हैं कि अब उनकी कौन सुनेगा? उनके काम कौन कराएगा?”  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर में  ‘स्कूल-अस्पताल रैली’ करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन पर सीधा हमला करते हुए ये बातें कहीं।   केजरीवाल ने कहा, “खट्टर ने हरियाणा में जाटों और नॉन – जाटों के बीच दंगे कराये। जाटों और नॉन -जाटों के बीच जहर घोल दिया। अब खट्टर पंजाबियों और नॉन – पंजाबियों के बीच जहर घोल रहे हैं।” खट्टर पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, ” खट्टर ने हरियाणा में जातिवाद का जहर घोला है। हरियाणा में 36 बिरादरियों का मेल-जोल था। सब लोग मिल-जुलकर रहते थे। खट्टर हरियाणा को बांटना चाहते हैं। ये लोग देश बांटना चाहते हैं।”    केजरीवाल ने ये भी कहा, “पाकिस्तान की हमेशा से कोशिश रही है कि वो हिंदुस्तान को टुकड़े-टुकड़े में बांट दे। आजादी के 70 साल बाद तक पाकिस्तान अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। लेकिन पिछले 4 साल में मोदी और खट्टर ने देश को बांटा है। जाति और धर्म का जहर घोलकर लोगों को आपस में लड़ाया है। हिंदुस्तान को बांटने का जो काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर पाया, मोदी और खट्टर ने 4 साल में कर दिया।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

24/02/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.