Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भाजपा जो कहती है वह करती है : सीमा त्रिखा

    भाजपा जो कहती है वह करती है : सीमा त्रिखा

    Ajay vermaBy Ajay verma18/10/2019No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। बडखल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक सीमा त्रिखा ने कहा है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ने नारा दिया कि एक देश-एक कानून तो उस नारे को चरितार्थ धारा-370 को समाप्त करके किया। उन्होंने कहा कि आज देश की  एकता में सबसे बड़ी बाधक धारा 370 को हटाने का विरोध करने वाले विपक्षी दलों व उनके नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है कि वे जनता के बीच जाकर उनसे वोट मांग सकें। धारा-370 हो या फिर पडोसी देश के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइट जैसी बडी सैन्य कार्रवाई केवल नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व ही कर सकता है, और इस बात को अपने आपको सप्रीम पावर समझने वाले अमेरिका जैसे देश ने भी नरेन्द्र मोदी का रेडकारपेट स्वागत कर माना है जोकि इस देश की जनता के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के बाद फिर से मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा से बनने जा रही है, अब यह देखना रौचक होगा कि आप कितनी ताकत से इस सरकार में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चत करते हो।   सीमा त्रिखा आज अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एसजीएम नगर समेत अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही थीं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सीमा त्रिखा को पूरा समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि मोदी शासन को देखने के बाद उनकी यह समझ में आ रहा है कि पिछली सरकारे उनको किस प्रकार से बेवकूफ बना रहीं थींं, इसलिए वे अब केवल भाजपा सरकार को जिताने के लिए वोट करेंगे। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बैंसला, पंडित सुरेंद्र शर्मा, संजय महेन्द्रु, नरेश गोसाईं, ओमप्रकाश धींगड़ा, भवानी शंकर शर्मा, कल्याणपुरी से पूर्व प्रत्याशी पार्षद बसपा ब्रह्म सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जुनेजा, संदीप पुरुषभान, पं. मदनलाल, सुखदेव शास्त्री, राजू भाटिया, सुरजीत नागर व श्याम सुंदर कपूर आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.