भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलजीत डागर का जिला कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

0
859

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। युवा भाजपा नेता बलजीत डागर को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव द्वारा की गई है। बुधवार को सेक्टर-9 स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलजीत डागर का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एनआईटी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नयनपाल रावत आदि मौजूद थे। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ होते है और युवाओं के बल पर ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि 2019 चुनावों का साल है इसलिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वह सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें जिससे कि एक बार पुन: देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। वहीं नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलजीत डागर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट़टर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि बलजीत डागर वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर के छोटे भाई है। इस मौके पर भाजपा पाली मंडल राजपाल दहिया, नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी,जवाहर मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम, शमशेर रावत, कृष्ण डागर, मनीष कुमार सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY