भारतीय जनता पार्टी ने 20 करोड़ सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया है : मंत्री विपुल गोयल

0
726

TODAY EXPRESS NEWS : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118 वीं जयंती के अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर 19 में सदस्य्ता अभियान के तहत कैबिनेटमंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर मंत्री विपुल गोयल का ज़ोरदार स्वागत किया गया।  वहीँ मंत्री विपुल गोयल ने सभी को पार्टी के संस्थापक  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118 वीं जयंती पर शुभकामनाये दी और कई विपक्षी पार्टियों को छोड़कर आये सदस्यों को भाजपा में शामिल किया और उनसे आवाहन भी किया की वह अन्य लोगो को भी भाजपा से जोड़े।  मंत्री विपुल गोयल ने बताया की पार्टी का संकल्प है की 11 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी में 20 करोड़ सदस्यों को जल्द से जल्द जोड़ा जाए. वहीँ विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा की जनता ने बीते चुनाव में बड़े – बड़े चेहरों को हरा कर विपक्ष को आइना दिखा दिया है की लोगो की को उनमे अब आस्था नहीं रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की आज श्यामा प्रसाद जी की 118 वीं जयंती है।  वहीँ इस मौके पर सदस्य्ता अभियान का रीलॉन्च भी हुआ है जिसका लक्ष्य है की 11 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 20 करोड़ सदस्यों से जोड़ने का संकल्प है।  वहीँ भाजपा को लगातार लोगो का प्यार और रुझान बीते चुनावों में साफ़ साफ़ दिखाई दिया।  वहीँ मंत्री गोयल ने हरियाणा में सभी विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा की हरियाणा की जनता ने हाल ही में सम्पन हुए चुनावो में बता दिया है की विपक्ष की नीति और नियत पर जनता को विश्वास नहीं है लोगो विश्वास है तो मोदी और भाजपा की नीति और नियत पर है।  इनेलो और जजपा पर वार करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा की एक पारिवारिक संरचना थी  जिसका ढांचा टूट गया वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने पांच वर्षो में जो काम किये उनसे प्रभावित होकर इनेलो और जजपा के सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY