महिला मोर्चा ने दिल्ली व फरीदाबाद में मनाया जीत का जश्न

0
925

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद। भाजपा महिला मोचा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत का जश्न अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ मनाया। सुबह जैसे-जैसे वोटों की गिनती शुरू हुई और भाजपा का सीटों का प्रतिशत बढ़ता चला गया, उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता शर्मा अपनी टीम के साथ 8, तुगलक लेन, नई दिल्ली पहुंची और केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन सहित सैंकड़ों समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। इसके बाद अनीता शर्मा ने फरीदाबाद पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की जीत की खुशी में लड्डू वितरित किए। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र बबली, हरियाणा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य बी डी कौशिक, कपिल कौशिक मोहना, नरेश शर्मा, प्रशांत राय, विपिन शर्मा, मनीष शर्मा, सोनू कुमार, मोहन राय जोशी, ज्योति प्रकाश, नारायण शर्मा, लक्ष्मण ठाकुर आदि ने एक-दूसरे को लड्डू वितरित कर भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों एवं विकास की जीत है। विपक्ष ने नोटबंदी एवं जीएसटी को लेकर भले ही लाख कुप्रचार किया, मगर जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसले जनहित में ही लिए हैं।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY