Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » राम मंदिर बनवाना हर हिन्दू के लिए जीवन मरण का प्र्शन है – स्वामी चक्रपाणि महाराज

    राम मंदिर बनवाना हर हिन्दू के लिए जीवन मरण का प्र्शन है – स्वामी चक्रपाणि महाराज

    Ajay vermaBy Ajay verma13/10/2018Updated:13/10/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : राम मंदिर बनाने के मुद्दे को लेकर आज अखिल भारत हिन्दू महासभा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में दिल्ली से हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की गयी. यह यात्रा बदरपुर बार्डर होते हुए प्रथम पड़ाव फरीदाबाद के नेशनल हाइवे पर मिलान वाटिका होटल के पास पहुंची। जहाँ  हिन्दू महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा और सैकड़ो कार्यकर्ताओ और समाजसेवियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ो गाड़ियों का काफिला स्वामी चक्रपाणि महाराज की ” हिन्दू स्वाभिमान यात्रा ” के काफिले में शामिल रहा. यह यात्रा फरीदाबाद से निकलकर पलवल के  बंचारी गांव से होते हुए , कोसी, वृंदावन, मथुरा, आगरा, इटावा से लखनऊ होते हुए लखनऊ से 14 अक्टूबर को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे ।  जहाँ श्री राम मंदिर को लेकर एक बड़ी महासभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विधायक नागेंद्र भड़ाना , बल्लभगढ़ विधायक के भाई टीपरचंद शर्मा  , सुरेंदर शर्मा बबली , अनिता शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू , प्रदेश संयोजक , लोधी जगविजय वर्मा , लोधी समाज से लखन वर्मा , संजीव कुशवाहा , मनीष शर्मा , राजू बेदी , चित्रा शर्मा आदि समाजसेवी मौजूद रहे.

    अखिल भारत हिन्दू महासभा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने बताया की ” हिन्दू स्वाभिमान यात्रा ” इससे पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में निकाली थी वहीँ अब यह यात्रा दिल्ली से शुरू करके फरीदाबाद होते हुए आयोध्या पहुंचेगी जहाँ स्वामी चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में राम मंदिर को बनवाने के लिए सरकार और कोर्ट से अपील करेंगी। 
    फरीदाबाद पहुंचे अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की जैसा की सब लोग जानते है की राम मंदिर को बनाने के मुद्दे के बारे में सब जानते है की राम मंदिर का केस अखिल भारत हिन्दू महासभा के द्वारा सुप्रीम कोर्ट लड़ा जा रहा है जिसके लिए आज हरियाणा की धरती  फरीदाबाद से वह  ” हिन्दू स्वाभिमान यात्रा ”  की शुरुआत कर रहे है क्योकि राम मंदिर मुद्दे को लेकर फरीदाबाद की टीम लम्बे समय से काफी अच्छा काम कर रही है जिसका नेतृत्व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा कर रहे है वह उनका और सभी लोगो का इस यात्रा में शामिल होने पर धन्यवाद करते है.  उन्होंने बताया की हरियाणा से शुरू होकर यह यात्रा कर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से होते हुए आयोध्या पहुंचेंगे जहाँ सबसे पहले शिलापूजन किया जाएगा। जिसमे बाबर के वंशज भी शिरकत करेंगे और शिलापूजन भी वह करवाएंगे। राम मंदिर ज़रूर बनेगा क्योंकि राम मंदिर बनवाने के लिए हिन्दू ही नहीं मुस्लिम भाई भी सहयोग कर रहे है. इसलिए वह सरकार से मांग करते है की जल्द से जल्द कानून बनाकर राम मंदिर को बनवाने का काम शुरू किया जाए. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राम मंदिर बनवाने के लिए यात्रा निकालने के लिए मना नहीं किया है और वह भी कोर्ट की इजाजत के बिना वहां कोई निर्माण करने के लिए नहीं जा रहे है बल्कि वह वहां पर पूजन करके श्रीराम जी के दर्शन करेंगे और उसके बाद एक महासभा करके राम मंदिर को बनवाने के लिए नयी योजनाए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा की मंदिर को बनवाने का उनका संकल्प है इसलिए यह यात्रा निकाली जा रही है और हजारो लोगो का समर्थन उन्हें मिल रहा है.

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.