विश्व पर्यावरण दिवस 2019 के अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम ने पौधारोपण किया

0
602
world environment day

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 5 जून।  विश्व पर्यावरण दिवस 2019 के अवसर पर निगम आयुक्त महोदया के निर्देशानुसार फरीदाबाद नगर निगम ने पृथ्वी को हरा भरा रखने व पर्यावरण के संरक्षण के लिये निगम सभागार में रोहताश बिशनोई, अतिरिक्त निगम आयुक्त महोदय के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों के साथ मिल कर पर्यावरण के संरक्षण के लिये निगम सभागार के प्रागण को प्लास्टिक/पोलीथीन से मुक्त किया ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। निगम आयुक्त महोदया ने सभी शहरवासियों से यह अपील की है कि वे प्लास्टिक/पोलीथीन का उपयोग न करें एवं अपने आस-पास कचरा न फेंके एवं कूड़ा निस्तारण में नगर निगम का सहयोग करें तथा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें।

इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र पुनिया, कार्यकारीअभियन्ता (भ्वतजण्) श्री श्याम सिंह कार्यकारी अभियन्ता, श्री दीपक किंगर कार्यकारी अभियन्ता-सह-स्वास्थय अधिकारी, श्री नवल सिंह सहायक अभियन्ता, श्री नरेश त्यागी सहायक अभियन्ता (भ्वतजण्), श्री राकेश श्री वास्तव (एस0बी0एम0), सिटी टीम लीडर, ईको ग्रीन कम्पनी के कार्यकर्ता व निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY