Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » श्मशान तोडऩे के मामले की निष्पक्ष जांच करवाए मुख्यमंत्री : ललित नागर

    श्मशान तोडऩे के मामले की निष्पक्ष जांच करवाए मुख्यमंत्री : ललित नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma23/09/2018No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 23 सितंबर । तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आज फिर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री के ईशारे पर उनके मामा व कई भाजपा नेता दोनों हाथों से शहर को लूटने में लगे हुए है। उन्होंने गांव पावटा में श्मशान घाट तोडऩे की घटना की कड़ी भत्र्सना करते हुए कहा कि मंत्री का काम श्मशान घाट बनवाना होता है न कि तुड़वाना। वहां के ग्रामीणों के कथन अनुसार फाईव स्टार होटल के सामने बने इस श्मशान घाट को तुड़वाने में मोटा लेन-देन हुआ है और ग्रामीणों ने विरोधस्वरुप केंद्रीय राज्यमंत्री व उनके मामा का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चाहिए कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए क्योंकि ग्रामीण सीधे तौर पर केंद्र के मंत्री पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को दरकिनार करके मंत्री ने जो कृत्य किया है, उसका खमियाजा भाजपा पार्टी को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। विधायक ललित नागर ने गांव टिकावली के नंबरदार परिवार का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि जगगू नंबरदार की जमीन पर जबरन मंत्री के मामा व यहां के चेयरमैन ने कब्जा करना चाहा, जब नंबरदार परिवार ने इस पर आपत्ति जताई तो मामा व चेयरमैन ने नंबरदार परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें जेल भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि यह तो एक उदाहरण मात्र है, फरीदाबाद शहर में ऐसे सैकडों लोग है, जो इन लोगों की हठधर्मिता से त्रस्त है। श्री नागर ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन लोगों पर हो रही ज्यादतियों का पूरा हिसाब लिया जाएगा। श्री नागर आज अपने ‘चलो गांव की चौपाल की ओर’ कार्यक्रम के तहत गांव टिकावली के बारात घर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

    इससे पूर्व गांव टिकावली की युवा बिग्रेड द्वारा उन्हें करीब 200 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ खुली जीप में सेक्टर-29 चौक से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, जहां गांव की मौजिज सरदारी ने उन्हें अपना आर्शीवाद देते हुए सम्मान रुपी पगड़ी पहना बड़ी माला से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव की समस्याएं रखते हुए बताया कि गांव से श्मशान घाट तक का रास्ता कच्चा है, जिसके चलते बरसात के दौरान यहां कीचड़ हो जाता है और आने जाने में दिक्कत होती है, इसलिए इसे पक्का करवाया जाए वहीं खेड़ी पुल से भूपानी वाया टिकावली तक की सडक़ जर्जर हाल है इसलिए इस सडक़ को पक्का बनवाया जाए। इसके अलावा गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए है और नालियां गंदे पानी से भरी हुई है, जो ओवर$फ्लो होकर भरी रहती इसलिए यहां साफ सफाई करवाकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए। वहीं टिकावली के रकबे मेेंं बसी कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ललित नागर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह इन सभी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर उनकी समस्याओं को दूर करवाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपाईयों ने जनता के समक्ष अच्छे दिनों के लोक लुभावने वायदे कर वोट हथियाने का काम किया था, लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए, हां भाजपा सरकार में बैठे बड़े नेताओं के अच्छे दिन जरुर आ गए। गरीब आदमी आज बढ़ती महंगाई की चक्की में पिस रहा है। हालात ऐसे पैदा हो गए है कि आम गरीब जनता को आज दो जून की रोटी जुटाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा बरते जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये पर बोलते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपाईयों के दिन अब लद चुके है और यह सरकार में मात्र कुछ दिनों के ही मेहमान है क्योंकि समूचे प्रदेश की जनता आज बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बनने वाली अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी और सरकार बनते ही पहली कलम से तिगांव क्षेत्र के गांवों का हुडा के सेक्टरों की तर्ज पर समुचित विकास किया जाएगा। इस मौके पर रमजान सरपंच, जयचंद सरपंच, हरबीर सरपंच, जगगू नंबरदार, ईश्वर सरपंच, हरपाल चौहान, विरे चौहान, रामलाल सरपंच, मास्टर फूल सिंह, ब्रहम प्रधान वाल्मीकि, चंदा सरपंच, डा. जयपाल चौहान, राजबीर पप्पू, रतनलाल नंबरदार, संजीव चौहान, नवल चौहान, राजबीर वाल्मीकि, ईश्वर चौहान, बाबू सिंह घोड़ी वाले, बाबूलाल रवि, युद्धवीर झा, कमल चंदीला, मुकुटपाल चौधरी, गंगाराम नंबरदार, सूबे सिंह, राजेश वाल्मीकि, सोनू सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.