Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सोहनपाल सिंह छोकर ने घुमंतू समाज के विमुक्ति दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर की शिरकत

सोहनपाल सिंह छोकर ने घुमंतू समाज के विमुक्ति दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर की शिरकत

Ajay vermaBy Ajay verma01/09/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : पृथला विधानसभा के भाजपा नेता और जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह ने आज 68वें विमुक्ति दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।  कार्यक्रम का आयोजन पंचायत वाटिका, गाँव नंगला (मोठूका) बल्लभगढ़ (पृथला विधानसभा) में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सोहनपाल सिंह छोकर ने कहा कि घुमंतू समाज के लोगों में 20 से अधिक जातियां आती हैं, ये लोग इस दिन को विमुक्ति दिवस यानी स्वतंत्रता दिवस के रूप में बनाते हैं, इनके ऊपर अंग्रेजों के समय से जो एक्ट लगा था आज के ही दिन इन्हें उससे आजादी मिली थी। सोहनपाल सिंह ने बताया कि आज विमुक्ति दिवस के कार्यक्रम में मुझे भी इनकी ख़ुशी में शामिल होने का मौका मिला जिसके लिए मैं समाज के लोगों का हार्दिक धन्यवाद और अभिनन्दन करता हूँ।

सोहनपाल सिंह ने कहा कि आप लोगों ने जिस संघर्ष से अपना जीवन दिया है और अंग्रेजों से अपना स्वाभिमान वापस लिया है उससे हमें भी प्रेरणा मिलती है। आपके संघर्ष से हम प्रेरणा लेंगे और पहले से भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह का फूल मालाओं से और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज दबे कुचले और गरीब लोगों के कार्यक्रम की शोभा बढाकर सोहनपाल सिंह छोकर ने हमारा मान-सम्मान बढाया है जिसके लिए हम इनका अभिनन्दन करते हैं।

इस अवसर पर अशोक कुमार चंदानी एडवोकेट, प्रदेश सहसयोजक, धर्मबीर बघेल, देवी चरण, रामपाल सिंह अहेरिआ, रतन सिंह, जोगेन्दर, जीवनलाल, राजू नाथ, सुरेश नाथ, अमर नाथ, ओमप्रकाश, नोरंग नाथ के अलावा पृथला विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.