स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ प्रांगण में दहेज रहित आदर्श विवाह संस्कार

0
1257
TODAY EXPRESS NEWS ( श्रवण चौहान – बाराबंकी उत्तर प्रदेश )  बाराबंकी 16 अप्रैल। स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ प्रांगण में दहेज रहित आदर्श विवाह संस्कार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें विकास खण्ड बंकी की ग्राम सभा हजरतपुर दरहरा निवासी (कन्या) ज्योति वर्मा पुत्री स्व0 राजेन्द्र प्रसाद चैधरी, (वर) के रूप में बछरांवा रायबरेली निवासी सुरेश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 भारत सिंह के साथ मांगलिक बेला में परिणय सूत्र में बधें। सम्पूर्ण वैदिक कर्मकाण्ड शान्तिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु कुमार शर्मा, चक्रेश पाण्डेय, उमाकान्त बाजपेयी, रमाकान्त मिश्र, उपाचार्य अमर सिंह वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से संगीतमय लहरी में वेद मंत्रों के साथ विषद व्याख्या के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य जी, परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी द्वारा संचालित सप्त सूत्रीय अन्दोलनों में दहेज रूपी दानव को धरातल से समूल नष्ट करने के लिए चलाये गये आदर्श विवाह संस्कार परम्परा को विकसित करते हुए परिवारों में सुसंस्कारिता का वातावरण बनाते हुए आन्दोलन के रूप में गायत्री परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आयोजित उक्त विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंध रहे वर/कन्या को राज्यसभा सांसद डाॅ0 पी0एल0पुनिया, जैदपुर विधान सभा के विधायक उपेन्द्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अमर नाथ मिश्रा, विहिप के गोरक्षा जिला प्रमुख निर्दोष कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू चैधरी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं जिले के सभ्रान्त गणमान्य नागरिकों सहित कन्या एवं वर पक्ष के सैकड़ों बाराती, जनातियों, दर्शकों ने अछत, पुष्प छिड़क कर नवयुगल दम्पत्तियों को भावभरा आर्शीवाद प्रदान किया। उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अन्तरिक्ष से देव शक्तियाँ साक्षात् फूलों की वर्षा कर रही हों। युगल दम्पत्तियों को शान्तिकुंज की टोली द्वारा फलदार आम का वृक्ष एवं युग साहित्य भी भेंट किया गया।
उक्त विवाह समारोह में उ0प्र0सरकार की भूतत्व खनन/आबकारी मद्यनिषेध विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय, जनपद के प्रभारी मंत्री दारासिंह चैहान, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसन्धान राज्य मंत्री राणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), अध्यक्ष विधानसभा उ0प्र0, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा लिखित रूप से वर कन्या को शुभकामना एवं आर्शीवाद का पत्र प्रेषित किया गया है।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY