हड़ताल के दौरान भर्ती सफाई कर्मचारियों की बहाली को लेकर सफाई आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

0
1046

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद-11 जनवरी। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रमेश साहरिया वालमीकि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन मनहर बाल भाई और सदस्य गंगातमे घौंसडे से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर मिला। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बंटी पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चौटाला, जिला महासचिव रवि चिंडालिया सरपंच, सचिव राजबीर, सलाहकार अनिल पंंवार और सह सचिव आकाश हाजलाना, महिला प्रधान सुमन, उषा, पूनम और ओमवती शामिल थे।

भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रमेश साहरिया वालमीकि ने बताया कि 2018 मेें हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान हरियाणा सरकार के आदेशानुसार 300 से अधिक कर्मचारी नई भर्ती किए गए थे। कर्मचारी यूनियन के दबाव में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। उक्त प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में हुई भर्ती घोटाले की जांच कराने की और निकालेे गए कर्मचारियों की बहाली की मांग रखी। हरियाणा सरकार का साथ देने वाले कर्मचारियो की बहाली और नगर निगम में हो रही फर्जी भर्ती को रद्द किया जाए। रमेश ने बताया कि यदि उक्त निकालेे गए कर्मचारियों को फिर से बहाल नही किया गया तो कर्मचारी भूख हडताल करेंगें।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY