हिन्दु धर्म में पुण्य का कार्य है गंगा स्नान : यशवीर डागर

0
845

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर ने शनिवार को जवाहर कालोनी स्थित गुप्ता डेयरी से श्रद्धालुओं से भरी 2 बसों को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार रवाना किया। इस दौरान लोगों ने हर-हर गंगे के नारों के बीच पूरी तरह से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर भाजपा नेता यशवीर डागर ने कहा कि एनआईटी क्षेत्र उनके परिवार जैसा है, इसलिए लोगों में सामाजिक एकता को बनाए रखने व लोगों को धार्मिक भावनाओं से जोडऩे के लिए उन्होंने गंगा स्नान कराने का बीड़ा उठाया है क्योंकि हिन्दु धर्म में गंगा स्नान करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आधुनिक चकाचौंध के चलते लोग अपने कत्र्तव्यों से से भटक रहे है, ऐसे में हरिद्वार जैसे पावन और पवित्र स्थल पर जाने से लोगों को आत्मिक शांति का अनुभव होता है और इससे समाज में आपसी मेल मिलाप और भाईचारा भी कायम होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एनआईटी क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हो रहे है और स्थानीय लोग प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों में आस्था जताते हुए 2019 में फिर से देश व प्रदेश में कमल खिलाने का मन बना चुकी है। गौरतलब है कि यशवीर डागर ने क्षेत्र में लोगों को धार्मिक भावनाओं से जोडऩे के लिए एक अनोखा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को ऐतिहासिक धार्मिक तीर्थ स्थल हरिद्वार स्नान कराया जा रहा है, जिसके तहत हर सप्ताह बसों में लोगों को मुफ्त में हरिद्वार स्नान कराया जाता है। दो दिन की यह यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होती है तथा रहने-खाने का खर्चा भी श्री डागर द्वारा ही वहन किया जाता है। पिछले 10 महीने से इस अभियान के तहत अब तक 6 हजार लोग गंगा स्नान कर पुण्य कमा चुके है। इस अवसर पर जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम, पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, मदनलाल जांगडा, नंगला मंडल से अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी, भाजपा नेता संतोष धनखड, सरदार शेर सिंह, देवीराम नैन, शमशेर रावत, एस सी मोर्चा से जिलाध्यक्ष जगदीश, राजकुमार अरोडा, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र सरपंच, डा. मनोज सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY