Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 10 दिन में पोलिंग स्टेशन इंचार्ज कर दिए जायेंगे नियुक्त – जयहिन्द

    10 दिन में पोलिंग स्टेशन इंचार्ज कर दिए जायेंगे नियुक्त – जयहिन्द

    Ajay vermaBy Ajay verma15/03/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : गुरुग्राम | आज आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द गुरुग्राम  में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे व सभी कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव प्रचार – प्रसार की जिम्मेदारी लगाई व बताया कि लोकसभा प्रत्याशियों के लिए कोई भी आम आदमी आवेदन कर सकता है | साथ ही बताया कि अगले 10 दिन में सभी पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग स्टेशन इंचार्ज नियुक्त कर दिए जायेंगे | आम आदमी पार्टी का बूथ स्तर तक का सन्गठन विस्तार हो चूका है |

    वही प्रदेशाध्यक्ष ने मिडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में काम किये | चाहे वो सस्ती बिजली , फ्री पानी , बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ सेवाए, फसल बर्बादी पर किसान को सबसे ज्यादा मुआवजा, शहीद जवान के सम्मान में देश में पहली सरकार जो शहीद के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद देती है | इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे | वही भाजपा का जो 2014 में  मेनिफेस्टो था उसे जनता बीच लेकर जायेंगे और  भाजपा की असलियत जनता के सामने लेकर आयेंगे, चाहे वो 15 लाख रूपये देने की बात थी , 2 करोड़ नौकरिया देने की बात थी, चाहे गाय की बात थी , चाहे गंगा की बात थी, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागु करना हो, मोदी जी जनता से किये किसी भी वादे को पूरा नही कर पायेगा |  हरियाणा में जो मोदी वादे करके गये थे उनमे से भाजपा एक भी वादा पूरा नही कर पाई |हरियाणा में सिर्फ जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है |  खट्टर सरकार ने काम नही काण्ड किये है | जिस तरह से आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके लिए जरूरी है कि देश को मोदी व शाह की जोड़ी से बचाया जाए |

    जयहिंद ने भाजपा के सेना पर राजनीति करने पर घेरते हुए कहा कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति करने में भी पीछे नही रही | जब पूरा देश बोर्डर पर जाने की तैयारी में था तब भाजपा बूथ पर जा रही थी, इसलिए देश को बचाना जरूरी है | शहीदों की चिता भी ठंडी नही हुई थी तब भाजपा रैली कर रही थी, पोस्टर लगवा रही थी | सेना पर राजनीति करने वाली भाजपा से देश को बचाना जरूरी है | जब देश सेना के साथ खड़ा था तब भाजपा नेता सेना की वर्दी पहने राजनीति कर रहे थे ऐसे लोगों से देश को बचाना जरूरी | देश सेना के हाथों में सुरक्षित है न कि भाजपा के हाथों में | भाजपा पार्टी देश में धर्म-जाति के नाम से राजनीति कर रही है |  देश और  समाज को बाँटने का काम करती है ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है | भाजपा देश के लिए हानिकारक है | भाजपा ने हरियाणा का तो पूरी तरह से सत्यानाश कर दिया है जातिवाद का जहर घोल कर | देश को बचाने  के लिए जो साथ आयेंगे उनका खुले दिल से स्वागत है |

    प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने 40 पार्टियों के साथ क्या ठग बंधन किया हुआ है | 2014 के चुनाव में भाजपा को सिर्फ 31 % जनता ने वोट दिया था बाकि 69 % मोदी जी को हराना चाहते थे | देश हित मे जरुरी है को सभी राजनीतिक दल जिन्हें पूरे हिंदुस्तान में 69% वोट मिले थे वो एकजुट हो जाये। क्योकि जिस तरह बीजेपी के राज में मोदी ने तानाशाही की है वो आज़ादी के बाद पहली बार देखने को मिली है। देश मे पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश को बचाने के लिए आवाहन किया, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश मोदी और अमित शाह की जोड़ी कर रही है। देश के मीडिया, न्याय पालिका और लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में है।

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेहश यादव , राज्य कार्यकारिणी सदय सूर्यदेव, नुह जिला अध्यक्ष अनिश खान, गुरुग्राम सन्गठनमंत्री राजेश कारगवाल, प्रदीप यादव, अध्यक्ष धीरज यादव, समसुदीन  कार्यकर्ता मोजूद थे |

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा रहे मौजूद

    24/07/2026

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    गुरुग्राम में कैंटाबिल का नया स्टोर खुला, फैशन प्रेमियों को मिलेगा ट्रेंडी परिधानों का शानदार विकल्प गुरुग्राम

    22/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.