Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

    17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

    Ajay vermaBy Ajay verma17/03/2024No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 17 मार्च, 2023:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया। ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि श्री विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे।

    इस मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई; डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, एमआरईआई; श्री राजीव कपूर, एमडी एमआरईआई व सीईओ एमआरवीपीएल; डॉ. एनसी वाधवा, महानिदेशक, एमआरईआई; डॉ. संजय श्रीवास्तव – उपकुलपति एमआरआईआईआरएस; श्री सरकार तलवार – निदेशक, खेल, एमआरईआई; सहित मानव रचना के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद) और बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीमों के बीच खेला गया। बेन एंड गॉज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 16 ओवर के इस मैच में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। टीम से प्रांजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया। आरजेएमटी से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग की टीम 12वें ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम से सुनील ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बेन एंड गॉज़ ने 93 रनों से जीत हासिल की।

    बेन एंड गॉज़ से प्रांजल ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। आरजेएमटी से अविनाश प्रताप टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आरजेएमटी से सुनील टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। बेन एंड गॉज़ से नवनीत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया। टीसीएस टीम से मनीष देशवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और इसी टीम से राहुल कालरा को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल पुरस्कार मिला। टीम इंडियन ऑयल (आरएंडडी) को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान की गई।

    डॉ. प्रशांत भल्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस टूर्नामेंट के साथ, हमारे संस्थापक दूरदर्शी का दृष्टिकोण जुड़ा हुआ है। प्रतिभागियों के बीच निष्पक्ष खेल, सौहार्द, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना ही इस टूर्नामेंट का मकसद है।

    डॉ. अमित भल्ला ने कहा, “डॉ. ओपी भल्ला ने एक मंच पर शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दृष्टि से इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। हमें खुशी है कि, हम एक साथ मिलकर अपने संस्थापक के सपनों को पूरा कर रहे हैं।”

    श्री विकास माटा ने कहा,”मानव रचना क्रिकेट चैलेंज सिर्फ के एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि टीमवर्क को प्रोत्साहित करने का जरिया है। आज जिस तरह दोनों टीमों ने मिलकर खेल भावना के साथ खेला और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया उसे देखकर काफी खुशी हुई।”

    डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा, “ऐसे टूर्नामेंटों में भाग लेने से कॉर्पोरेट व्यक्तियों को आपसी सौहार्द बढ़ाने और तरोताजा होने का एक मूल्यवान अवसर मिलता है। साथ ही क्रिकेट के मैदान पर आपसी कौशल विकास के लिए भी एक मंच मिलता है।”

    श्री सरकार तलवार ने खेल और शिक्षा दोनों को एक साथ बढ़ावा देने में मानव रचना की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “इस तरह के प्रयास संस्थान के भीतर सभी की सामूहिक प्रेरणा और उद्योगों के सहयोगात्मक समर्थन से ही संभव हैं।”

    2024 में आयोजित हुए टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर से 24 प्रमुख कॉरपोरेट टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। इनमें मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), जेसीबी इंडिया लिमिटेड (बल्लभगढ़), टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (नोएडा), हीरो मोटोकॉर्प इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), वेव इंफ्राटेक (नोएडा), एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद), सर्वोदय हॉस्पिटल (फरीदाबाद), नॉर-ब्रेमसे (पलवल), एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (फरीदाबाद), एकॉर्ड हॉस्पिटल (ग्रेटर फरीदाबाद), मीडिया इलेवन (दिल्ली), मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (फरीदाबाद), एनएचएआई (दिल्ली) , आज तक (दिल्ली), इंडियन ऑयल (आरएंडडी) फरीदाबाद, सोनी इंडिया लिमिटेड (दिल्ली), जागरण ग्रुप (नोएडा), बेन एंड गॉज़ (दिल्ली), केपीएमजी (गुरुग्राम), (गुरुग्राम), मैनिटौ इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (नोएडा), पाइनलैब प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम), आरईपीएल ग्रुप (नई दिल्ली) और सुजुकी मोटरसाइकिल (गुरुग्राम) टीमें शामिल रहीं।

    जनवरी से मार्च 2024 तक प्रतिभागियों के बीच कुल 47 मैच खेले गए।

    17th Manav Rachna Corporate Cricket Challenge-2024 concludes 17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन Ben & Goose (Delhi) wins Champions Trophy बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.