Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 17वां मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज शुरू; 24 कॉरपोरेट टीमें ग्रैंड ट्रॉफी के लिए करेंगी मुकाबला

17वां मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज शुरू; 24 कॉरपोरेट टीमें ग्रैंड ट्रॉफी के लिए करेंगी मुकाबला

Ajay vermaBy Ajay verma06/01/2024No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 6 जनवरी, 2024: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में डॉ. ओपी भल्ला मेमोरियल कप 17वें कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस साल दिल्ली-एनसीआर से 24 प्रमुख कॉरपोरेट टीमें क्रिकेट के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एमआरईआई के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, डीजी एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा, खेल निदेशक एमआरईआई श्री सरकार तलवार, उपकुलपति एमआरयू डॉ. आईके भट, हैड एल्युमनाई रिलेशंस एंड इंटरनेशनल अफेयर्स सान्या भल्ला, एकॉर्ड हॉस्पिटल से डॉ. प्रबल रॉय सहित संस्थान के कई गणमान्य व्यक्ति और सभी 24 कॉरपोरेट टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा, “मानव रचना में खेलों के प्रोत्साहन के लिए हर स्तर पर काम किया जाता है। 17वें क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ है और हम दिल्ली-एनसीआर की कॉरपोरेट टीमों की मेज़बानी करने से बेहद खुश हैं। इस कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज का मकसद उद्योगों और शिक्षाविदों के बीच दूरी को कम करना और मेलजोल बढ़ाना है।“

डॉ. अमित भल्ला ने भाग लेने वाली टीमों को बधाई देते हुए कहा कि, “हर साल हमें इस पल का इंतज़ार रहता है। केवल 8 टीमों के साथ शुरु हुआ कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज का ये सफर आज 24 टीमों की भागीदारी तक पहुंच चुका है, इससे आने वाले सालों को लेकर हमारी उम्मीदें बढ़ गई हैं।“

श्री सरकार तलवार ने कहा कि, “ कॉरपोरेट क्रिकेट के दौरान सर्दी होने के बावजूद सुबह इस मैदान पर हम जो ऊर्जा महसूस करते हैं, वही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। जिस उत्साह और जोश के साथ सभी टीमें खेलती हैं उनसे हमें इन खेलों के प्रतिनिधित्व के लिए खुशी मिलती है।“

टूर्नामेंट का पहला मैच एकॉर्ड हॉस्पिटल और सोनी इंडिया के बीच खेला गया। इसमें सोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। सोनी इंडिया की टीम ने 16.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एकॉर्ड हॉस्पिटल की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 8.5 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। एकॉर्ड हॉस्पिटल से अंकित राणा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस बार 2024 में होने जा रहे टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर से 24 प्रमुख कॉरपोरेट टीमें हिस्सा लेकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। इनमें मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), जेसीबी इंडिया लिमिटेड (बल्लभगढ़), टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (नोएडा), हीरो मोटोकॉर्प इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड (गुरुग्राम), वेव इंफ्राटेक (नोएडा), एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद), सर्वोदय हॉस्पिटल (फरीदाबाद), नॉर-ब्रेमसे (पलवल), एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (फरीदाबाद), एकॉर्ड हॉस्पिटल (ग्रेटर फरीदाबाद), मीडिया इलेवन (दिल्ली), मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (फरीदाबाद), एनएचएआई (दिल्ली) , आज तक (दिल्ली), इंडियन ऑयल (आरएंडडी) फरीदाबाद, सोनी इंडिया लिमिटेड (दिल्ली), जागरण ग्रुप (नोएडा), बेन एंड जीएडब्ल्यूएस (दिल्ली), केपीएमजी (गुरुग्राम), (गुरुग्राम), मैनिटौ इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (नोएडा), पाइनलैब प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम), आरईपीएल ग्रुप (नई दिल्ली) और सुजुकी मोटरसाइकिल (गुरुग्राम) शामिल हैं।

चैलेंज के पहले फेज़ में लीग मैच होंगे, इसके बाद नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। जनवरी से मार्च तक हर वीकेंड प्रतिभागियों के बीच कुल 47 मैच खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में 16 मार्च 2024 को सेमीफाइनल और 23 मार्च 2024 को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।

17th Manav Rachna Corporate Cricket Challenge 17वां मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज 24 corporate teams will compete 24 कॉरपोरेट टीमें ग्रैंड ट्रॉफी for the grand trophy Manav Rachna मुकाबला
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.