TODAY EXPRESS NEWS : जैसे कि आपको पता है कि पिछले 18 दिनों से एनएसयूआई कार्यकर्ता 8 माँगो को लेकर हरियाणा प्रदेश सचिव कृष्णा अत्री के नेतृत्व में धरने प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं लेकिन उसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अभी तक हमसे मिलने नहीं पहुंचा और ना ही सरकार व यूनिवर्सिटी ने हमारी मांगों को गंभीरता से लिया है। कॉलेज के छात्र छात्राओं की अनदेखी करने के आरोप में एनएसयूआई के कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र विरोध स्वरूप कल हरियाणा भाजपा सरकार की अर्थी जलाएंगे। उसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता व छात्र मुंडन करवाएंगे। कल शुक्रवार सुबह 11:00 बजे सेक्टर 16ए नेहरू कॉलेज के सामने धरना स्थल पर किया जाएगा प्रदर्शन।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
