Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को

Ajay vermaBy Ajay verma06/07/2022No Comments3 Mins Read
22nd All-caste Introduction Conference by Maharaja Agrasen Marriage Committee on 15-16 October

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद 6 जुलाई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति 22 वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। यह कहना है महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल का।

अनिल गुप्ता संरक्षक की अध्यक्षता में समिति की एक मीटिंग मुख्य कार्यालय मनोहर लाल, 16/5 गोपी प्लाजा मथुरा रोड पर की। अनिल गुप्ता ने बताया कि समिति के द्वारा पहले भी लगातार 21 वर्षों से परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का सफल आयोजन सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग द्वारा किए गए हैं जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं उसी कड़ी में इस वर्ष भी 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को व सर्वजातीय सामूहिक विवाह 13 नवंबर 2022 को दशहरा मैदान सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 300 पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद के सभी कालोनियों, बल्लबगढ़,पलवल, होडल, हसनपुर, मेवात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुडग़ांव, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, महेन्द्रगढ़, पानीपत, मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन,जेवर, गाजियाबाद, नोएडा आदि में बनाए जाएंगे। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियां आदि अपने फार्म भर सकते हैं। मीटिंग में बहुत से जिम्मेदार साथी मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

प्रधान गोयल ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थानों व राजनीतिक लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें उन्होंने कहा कि कन्याओं की शादी करवाना एक पुण्य कार्य है तथा समाज और देश की प्रगति में नारी का सराहनीय योगदान हैं इसलिए पूरी दुनिया नारी सशक्तिकरण का विगुल बजा रही हैं। नये-नये क्षेत्रो में स्त्री के प्रतिभा की पहचान हो रही है। आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र नही हैं जहाँ उच्च स्थान पर नारी न कार्यरत हो। नारी के सम्मान व उनकी सहायता के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके इसके लिए आप सभी निजी तौर पर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार भी ज्यादा से ज्यादा करें ताकि सभी समाजों के अन्तिम छोर तक भी कार्यक्रम का संदेश दिया जा सके। संस्था के माध्यम से आप सभी से अपील करता हूं कि जो भी व्यक्ति महिला या पुरुष कार्यक्रम में जुडऩा चाहते हों उन सभी का स्वागत है वैसे तो पिछले  सालों में सभी कार्यक्रम अपार सफलता के साथ संपन्न हुए हैं लेकिन फिर भी और लोगों के जुडऩे से कार्यक्रम और अधिक सफलता के मुकाम पर पहुंचेगा ऐसा हमारा मानना है.

मीटिंग में मुख्य रुप से संरक्षक- अनिल गुप्ता, प्रधान- ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष -मनोहर लाल,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष- इंद्रपाल गर्ग, बी एल अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रधान- वैश्य समाज सैक्टर-28-31, युगल मित्तल, महासचिव -संजीव कुशवाहा, उप प्रधान- आर के गौड़ वकील, प्रमोद गोयल वकील, लक्ष्मी नारायण मित्तल, कौशल गर्ग, मनोज कंसल, अजय गर्ग बल्लबगढ़, पवन गर्ग, प्रचार मंत्री -अशोक प्रधान, हेतराम कर्दम, प्रचार सचिव- मनीष शर्मा, शिव प्रसाद मुनीम, राम गोपाल, लौकेश गर्ग आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

निवेदक
ब्रह्मप्रकाश गोयल
प्रधान
मो.-9811856600

22nd All-caste Introduction 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन Conference faridabad news Latest News Maharaja Agrasen Marriage Committee online news TODAY EXPRESS NEWS महाराजा अग्रसेन विवाह समिति सामूहिक विवाह
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.