Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फ़रीदाबाद में आज 45 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए , कुल संख्या 615 पर पहुंची 

    फ़रीदाबाद में आज 45 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए , कुल संख्या 615 पर पहुंची 

    Ajay vermaBy Ajay verma05/06/2020Updated:05/06/2020No Comments2 Mins Read
    corona virus update

    Today Express News / Ajay Verma / 4/ june / फ़रीदाबाद में आज 45 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए है। जहां कल तक कुल मामले 570 थे वहीं आज 615 पर कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुच गयी है। वहीं अब तक 11 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके है। इस बात की पुष्टि सिविल अस्पताल ने डॉक्टर राम भगत ने की है।

    उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 13401यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4975लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 8415
    लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 12786 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 14171 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 12931 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 625 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 615 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 249 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 171 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 184 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।
    उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

     

    देखे सरकारी रिपोर्ट डिटेल में।

    45 new corona positive cases were reported in Faridabad today corona update faridabad the total number reached 615 TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    सूरजकुंड मेला परिसर में बच्चों द्वारा भीख मांगने व करतब दिखाने पर पूर्णतया पाबंदी

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.