Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा लहराएगी विजयी परचम : कलराज मिश्र

    हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा लहराएगी विजयी परचम : कलराज मिश्र

    Ajay vermaBy Ajay verma09/05/2019No Comments2 Mins Read

    TODAYEXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 08 मई।  पूर्व केंद्रीय मंत्री हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा है कि हरियाणा की दसों की दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा विजयी परचम लहराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत की प्रधानमंत्री की गद्दी पर विराजमान होकर भारत को आर्थिक रुप से मजबूत व समृद्धी की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने पांच सालों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार के कार्याें से जनता संतुष्ट है, जिसकी विश्वसनीयता 12 मई को जनता अपने वोट के रुप में प्रस्तुत करेगी।  कलराज मिश्र बुधवार को बल्लभगढ़ के महाराणा प्रताप भवन में सहकारिता के चेयरमैन, डायरेक्टर के सम्मेलन संबोधित कर रहे थे।

     इससे पूर्व कार्यक्रम मेें पहुंचने पर विधायक मूलचंद शर्मा व मार्केट कमेटी के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि भाजपा पार्टी के प्रति ग्रामीणों में कोई विरोध नहीं है कहीं कहीं गांव की गुटबाजी के चलते विरोध की बातें सामने आती है, जो अक्सर चुनावी माहौल में देखने को मिलती रहती है। उन्होंने बताया कि कृष्णपाल गुर्जर ग्रामीणों में भी लोकप्रिय हैं और भारी मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में भी कहा कि सहकारिता में कई प्रदेशों में घोटाले भी हुए हैं, जिस पर काम करने की जरुरत है ताकि लोगों में इसकी विश्वसनीयता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक मजबूत पायदान पर लाकर खड़ा किया है और उनकी इस कार्यप्रणाली का हम लोगों में प्रसार प्रचार कर रहे है ताकि लोगों को पता चल सके कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा के विधायक मूलचंद शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.