Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » प्रदेशव्यापी अभियान पर निकले दुष्यंत चौटाला

    प्रदेशव्यापी अभियान पर निकले दुष्यंत चौटाला

    Ajay vermaBy Ajay verma26/08/2019No Comments5 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। हिसार में हुई संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों में जोश भरने के बाद जजपा-बसपा गठबंधन के प्रदेश के सभी जिलों के सात दिवसीय दौरे का आज नूंह से विशाल बदलाव रैली करके आगाज किया गया।

    जजपा-बसपा की नूंह में हुई पहली जिलास्तरीय संयुक्त विशाल रैली में जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा-बसपा के गठबंधन की ताकत से प्रदेश में गरीब, किसान और कमेरे वर्ग के हक में एक लहर पैदा हुई है जिससे भाजपा व कांग्रेस में घबराहट है।

    नई अनाज मंडी में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीक हो रहा है कि जैसे नूंह से हाथी चाबी लेकर चंडीगढ़ की ओर रवाना हो चुका हो। साथ ही जजपा-बसपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मात्र करीब 45 दिन ही बचे हुए है, अब इन 45 दिनों में सबको 450 दिन जितनी मेहनत करनी है ताकि प्रदेश में बदलाव लाते हुए 1987 का इतिहास दोहराया जा सके।
    जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश बनने के पांच दशक बाद भी आज मेवात सबसे पिछड़ा हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि प्रदेश सरकार यहां विकास करवा रही है या विनाश। दुष्यंत ने कहा कि चाहे बात मेवात कैनाल की हो या हजारों ड्राइवरों के लाइसेंस रिन्यू करने की, दोनों ही मामलों में भाजपा सरकार ने मेवात वासियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक मेवातवासी पीने के पानी को तरस रहा है और युवा अच्छी शिक्षा व रोजगार के लिए।

    दुष्यंत चौटाला ने मेवातवासियों से वादा करते हुए कहा कि प्रदेश में जजपा-बसपा की सरकार बनने पर मेवात जिले का तेजी से विकास कर जिले की तकदीर व तस्वीर बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी कि सरकारी नौकरियों में मेवात के युवा पीछे न रहें और नौकरियों में उन्हें भी बराबर का हक मिले। वहीं दुष्यंत ने कहा कि हजारों ड्राईवर आज यहां लाइसेंस रिन्यू होने की आस में बैठे हैं जिसे जेजेपी-बसपा के गठबंधन की सरकार पूरा करेगी। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने 25 सितंबर को महम में ताऊ देवीलाल के सम्मान में होने वाली जेजेपी-बीएसपी की रैली को लेकर सबको न्यौता दिया।

    वहीं इस रैली में जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि आज जो हालात देश-प्रदेश में बने हुए है, वो भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है इसलिए प्रदेश में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज न महिला सुरक्षित, न युवाओं को रोजगार तो वहीं किसान, व्यापारी, कर्मचारी समेत तमाम वर्ग भाजपा की वादाखिलाफी से परेशान है।

    रैली को संबोधित करते हुए जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि चौधरी देवीलाल छत्तीस बिरादरी के लोगों को एक साथ लेकर चलते थे, अब जजपा-बसपा वही इतिहास दोहराएगी और सरकार आने पर छत्तीस बिरादरी का एक सम्मान विकास करेगी। उन्होंने कहा कि जात-पात के नाम पर आपसी भाईचारे को खराब करने वाले लोगों की परख सबको करनी होगी और किसान, कमेरे को एक साथ आगे बढ़कर भाईचारे खराब करने वालों को करारा जवाब देना होगा।

    वहीं बीएसपी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट नेतराम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने सिर्फ नूंह को देश का सबसे पिछड़ा इलाका बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने ही यहां की जनता का मेवात कैनाल के पानी का हक मारा लेकिन अब फिर से ताऊ देवीलाल और बाबा भीमराव अंबेडकर जी के सपने साकार करने का सही वक्त आ गया है। नेतराम ने कहा कि जजपा-बसपा का गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगा और विकास के मामले में नूंह को आगे लेकर जाएगा।
    रैली के संयोजक और जेजेपी प्रदेश महासचिव तैय्यब हुसैन घासेड़िया ने कहा कि मेवात के बड़े राजनीतिक परिवारों ने हमेशा इस इलाके को ठगा है। उन्होंने कई स्थानीय नेताओं के नाम लेकर कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि पीढ़ी दर पीढ़ी मेवात से राजनीतिक ताकत और धन-दौलत लेकर उन्होंने यहां के लिए किया क्या है। घासेड़िया ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को युवा-बुजुर्ग-महिला और समाज का हर वर्ग दिल से चाहता है और मेवात जैसे इलाके की सुध जननायक देवीलाल का पड़पौता ही लेगा। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि बसपा और जजपा की सरकार बनाने का ये सुअवसर चूके नहीं और गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जितवाएं।

    इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हरफूल खान भट्टी, मेवात प्रभारी मोहसिन चौधरी, जिला अध्यक्ष बदरुद्दीन चेयरमैन, पूर्व विधायक रमेश खटक, प्रदेश प्रवक्ता दलबीर धनखड़ व जेजेपी के सभी हलका प्रधान, बीएसपी के लोकसभा प्रभारी महेंद्र जाजोरिया, रघुवीर, धनप्रकाश, सुमित मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह, गोवर्धन, कोमल, अर्जुन सिंह समेत दोनों पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.