Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नेक्सजू मोबिलिटी ने 3 नए लॉन्च के साथ ई-बायसिकल के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत किया

    नेक्सजू मोबिलिटी ने 3 नए लॉन्च के साथ ई-बायसिकल के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत किया

    Ajay vermaBy Ajay verma18/02/2020No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA /फरवरी 2020: भारत के अग्रणी एंड-टू-एंड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर नेक्सजू मोबिलिटी ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट एक्सपेंशन प्लान के भाग के रूप में ई-बायसिकल के क्षेत्र में प्रवेश किया है। ब्रांड ने अपनी 3 नई ई-साइकिल-रोडलार्क, एलो, और रोम्पस लॉन्च की हैं।

    अत्याधुनिक ई-साइकिल अनूठे आराम के साथ बेहतर सवारी का आनंद प्रदान करती हैं। सभी ई-साइकिल में 26” नायलॉन टायर लगाए गए हैं जो आरामदायक और सुरक्षित सवारी के लिए मजबूत सस्पेंशन प्रदान करते हैं। BLDC 250W 36V मोटर के साथ, वे पेडलेक के साथ ही थ्रॉटल मोड पर भी शानदार माइलेज देती हैं। एक टिकाऊ स्टील एलॉय फ्रेम और एक हाई-ग्रेड फोम कुशन ई-बायसिकल को व्यक्तिगत उपयोग के साथ ही व्यावसायिक उपयोग के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

    नेक्सजू मोबिलिटी की ई-साइकिल में लीथियम-आयन बैटरियां लगी हैं जिनकी औसत लाइफ 750 रिचार्ज की  है। ये आरामदायक और एनवायरमेंट-फ्रेंडली वाहन 3-4 घंटों में पूरी तरह चार्ज हो जाते हैं।

    अपनी नई पेशकश के बारे में बात करते हुए नेक्सजू मोबिलिटी के बिजनेस हेड पंकज तिवारी ने कहा, “जैसी कि प्रसिद्ध कहावत है सादगी सबसे बड़ा फैशन है। EV को अपनाने का मूल उद्देश्य भारी मेकेनिकल उपकरणों से दूर हटना है जो कि ऊर्जा के गैर-नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भर होते हैं। सबसे सरल मशीनों में से एक, ई-साइकिल विश्वव्यापी EV ड्राइव की भावना को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करती है। इस लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य भारत में ई-साइकिलों के उपयोग को बढ़ावा देना है जिससे न केवल पर्यावरण को बल्कि हमारे ग्राहकों की हेल्थ को भी फायदा मिलेगा।

    3 मॉडल के व्यक्तिगत विनिर्देशों पर एक नजर डालते हैं:

    रोडलार्क: फ्रेम में और पीछे की तरफ फिट की गईं दो 5.2Ah + 8.8 Ah लीथियम-आयन बैटरियों के साथ, रोडलार्क 25 किमी प्रति घंटे की आकर्षक स्पीड पेश करती है। अपने पेडलेक मोड में, ई-साइकिल 65 किमी प्रति चार्ज का माइलेज देती हैं जबकि थ्रॉटल मोड में वे 55 किमी प्रति चार्ज का माइलेज देती हैं। चलाते समय अधिकतम सुरक्षा के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और 10 रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। रोडलार्क वाइब्रेंट ब्लू शेड में उपलब्ध है।

    एलो: नेक्सजू की अत्याधुनिक यूनिसेक्स ई-साइकिल एलो 8.8 Ah रियर डिटैचेबल लीथियम-आयन बैटरी के साथ आती है। पेडलेक मोड में यह 45 किमी प्रति चार्ज का माइलेज देती है और थ्रॉटल मोड में इसका माइलेज 38 किमी प्रति चार्ज है। इसमें फ्रंट V और रियर ड्रम ब्रेक लगे हुए हैं। एलो पीले, लाल और बैंगनी वेरिएंट में उपलब्ध है।

    रोम्पस: ई-साइकिल सेगमेंट की अंतिम पेशकश रोम्पस, में एक 5.2Ah लीथियम-आयन बैटरी फ्रेम के भीतर लगी होती है। इस साइकिल में पेडलेक मोड में 25 किमी प्रति चार्ज और थ्रॉटल मोड में 20 किमी प्रति चार्ज के माइलेज का दावा किया गया है। इसमें एक डिस्क ब्रेक है और यह डायनामिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

    नेक्सजू मोबिलिटी के बारे में

    पूर्व में अवान मोटर्स के नाम से जानी जाने वाली, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती ई-स्कूटर निर्माता, नेक्सजू मोबिलिटी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक अग्रणी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। ग्राहकों को किफायती दाम पर स्टाइलिश और भविष्य के ईको-फ्रेंडली वाहन पेश करने के इरादे से 2015 में स्थापित नेक्सजू मोबिलिटी एक समग्र इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी के रूप में विकसित हुई है जो  B2B और B2C दोनों ही सेगमेंट में संचालन करती है। आफ्टर-सेल्स सर्विस पर खास जोर देने वाली नेक्सजू मोबिलिटी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को उनकी EV आवश्यकताओं के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं और पेशेवर उपलब्ध कराना है। इसके उत्पादों की रेंज में अत्याधुनिक, किफायती और आरामदायक ई-स्कूटर और ई-साइकिल शामिल हैं। पुणे के हिंजेवाड़ी में 22 हजार वर्गफीट से ज्यादा के   मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के साथ ही, कंपनी के भारत भर में 60 से ज्यादा टच पॉइंट हैं और इसका लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में नई क्रांति लाना है।

    Rompus cycle TECH TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.