Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दिल्ली हिंसा की जेजेपी ने की कड़ी निंदा

    दिल्ली हिंसा की जेजेपी ने की कड़ी निंदा

    Ajay vermaBy Ajay verma27/02/2020Updated:27/02/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay verma / चंडीगढ़ फरवरी। जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिवस 13 मार्च को इस बार पानीपत जिले के इसराना में मनाया जाएगा। इसराना की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले इस समारोह पर जेजेपी छात्र एवं युवाओं की प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने की। इस अवसर पर जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, युवा प्रभारी सुमित राणा, राम सिंह कोडवा, बबीता दहिया, इसराना के सरपंच सुरेंद्र धौला आदि उपस्थित रहे।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं के प्ररेणाश्रोत रहे डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत राजस्थान से की थी। वे राजस्थान की दो अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक बने। बाद में हरियाणा से वे कई बार लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा आज भी डॉ. अजय सिंह चौटाला को अपना आदर्श मानते है।

    13 मार्च को होने वाली जेजेपी की इस “युवा रैली” को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में 2 मार्च से 10 मार्च तक जिलेवार दौरा कर रैली के लिए निमंत्रण देंगे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जेजेपी के शीर्ष नेता 2 मार्च को सिरसा और फतेहाबाद में रैली का न्यौता देने पुहंचेगे। वहीं 3 मार्च को सुबह हिसार और दोपहर बाद भिवानी में दादरी-भिवानी का संयुक्त कार्यक्रम होगा।

    इसी तरह 4 मार्च को महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी, 5 मार्च को गुरुग्राम व मेवात, 6 मार्च को पलवल व फरीदबाद, 7 मार्च को झज्जर व रोहतक, 8 मार्च को पंचकुला व अंबाला, 9 मार्च को कुरुक्षेत्र व यमुनानगर और 10 मार्च को करनाल व कैथल जिले में जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता रैली के लिए निमंत्रण देंगे।

    पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन की सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सकारात्मक ढ़ंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं 75 प्रतिशत रोजगार मुहैया करवाने के लिए सरकार कानून बनाने जा रही है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए छात्र संघ चुनाव के सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में छात्र संघ के चुनाव प्रत्यक्ष रूप अवश्य करवाये जाएंगे।

    वहीं एसवाईएल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गये बयान पर दिग्विजय चौटाला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब के सीएम उंगली कटवाकर शहीद होना चाहते है। लेकिन हम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हरियाणा के पक्ष में दिए गए फैसले को लागू करवाने में यकीन करते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को एसवाईएल का उसके हक का पानी मिल कर रहेगा।

     दिल्ली में हुई हिंसा की जेजेपी ने की कड़ी निंदा

    जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली हिंसा की कड़ी निंदा की हैं। वरिष्ठ जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने घटना की कड़ी आलोचना करते शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अप्रिय घटना की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हालात बने है, उसको लेकर वे चिंतित है। दिग्विजय चौटाला ने मांग की कि जिन असामाजिक लोगों इस अप्रिय घटना को अंजाम पहुंचाया, उन्हें सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी शांति एवं संयम बनाते आपसी भाईचारे को मजबूत बनाये रखे।

    Chandigarh DELHI Haryana JJP strongly condemned Delhi violence POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026

    बीके चौक से अटल ऑडिटोरियम तक निकली तिरंगा यात्रा

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.