Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पॉपअप सेल्फी कैमरा और फुल व्यू FHD+ डिस्पले के साथ साथ इंफिनिक्स ने लॉन्च किया एस5 प्रो

    पॉपअप सेल्फी कैमरा और फुल व्यू FHD+ डिस्पले के साथ साथ इंफिनिक्स ने लॉन्च किया एस5 प्रो

    Ajay vermaBy Ajay verma11/03/2020Updated:09/10/2025No Comments6 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्ली, मार्च, 2020: ट्रांशिअन होल्डिंग का प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड इंफिनिक्स ने आज अपनी अग्रणी डिवाइस कैटेगरी इंफिनिक्स एस 5 प्रो लॉन्च की है। 9,999 रुपए की कीमत के साथ भारत में पहली बार 10 हजार रुपए से कम की कीमत वाले किसी स्मार्टफोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें लेटेस्ट इंफिनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम एसओएस 6.0 डॉल्फिन ओएस दिया गया है जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है।

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए इंफिनिक्स द्वारा लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में इस सेगमेंट के कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। डार्क थीम, जेस्चर, नेविगेशन और लोकेशन कंट्रोल के अलावा एस5प्रो वाईफाई शेयरिंग, सोशल टर्बो, स्मार्ट पैनल, हाइड एप्स, डिजिटल वेबबीइंग जैसे फीचर के कारण कोई भी फोन खरीदार इसे छोड़ना नहीं चाहेगा! नया इंफिनिक्स एस5 प्रो फ्लिपकार्ट में 13 मार्च 2020 से 9,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

    डिस्पले और साउंड: एस5प्रो बेहतरीन 6.53”  फुल व्यू FHD+ डिस्पले के साथ लाजवाब व्यूइंग डिस्ट्रैक्शन मुहैया कराता है। यह डिवाइस 91% स्क्रीन टू बॉडी रेशो के साथ एज टु एज डिस्पले मुहैया कराता है। 480 निट्स डिस्पले, 403 पीपीआई डेनसिटी और 1500:1 कॉन्ट्रैस्ट रेशो के साथ एस5प्रो बेहतरीन वीडियो व्यूइंग एक्सपीरियंस मुहैया कराता है। एस5 प्रो में डीटीएस-एचडी सराउंड साउंड के साथ है, जो प्रीमियम सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरिंयस उपलब्ध कराएगा।

    पॉप-अप सेल्फी कैमरा: 16 मेगा पिक्सल एआई पॉप-अप सेल्फी कैमरा f/2.0 अपार्चर व स्क्रीन फ्लैश के साथ एस5 प्रो में ऐसा फोन है जो सेल्फी के चहेते लोगों को पसंद आएगा। एआई पोर्टेट एंड 3डी फेस ब्यूटी मोड क्लिक की हुई सेल्फी की क्वालिटी को बेहतर बनाता है और सुनिश्चित करता है कि आपको ज्यादा क्लिक करने की जरूरत न पड़े। सेल्फी कैमरा में ड्रॉप प्रोटेक्शन दिया गया है, ताकि यदि फोन आपके हाथ से गलती से गिर जाता है, तो कैमरा ऑटो रिट्रैक्ट हो सके। इसमें डाउनवर्ड प्रेशर प्रोटेक्शन भी दिया गया है। एस5 प्रो में पॉप-कैमरा के लिए 150,000 गुना लिफ्ट लाइफसाइकल दिया गया है।  जिसका मतलब है कि यदि आप इसे दिन में 50 बार ओपन करते हैं तो यह 8 साल तक चलेगा। इसमें धूल और फुहारों से प्रोटेक्शन दिया गया है ताकि ड्यूरेबिलिटी बढ़े, जो प्रत्येक सेल्फी लवर चाहता है। एस5 प्रो का पॉप-सेल्फी कैमरा में 15 मिनट वीडियो का फीचर भी है, जो आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

    48 मेगापिक्सल एआई, ट्रिपल रियर कैमरा: एस5 प्रो में 48 मेगापिक्सल एआई, ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसके साथ ड्युअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसका प्रो फोटोग्राफी मोड पोर्टेट, नाइट, एचडीआर, पोर्टेट नाइट, पोर्टेट एचडीआर, पेटफूड, फ्लॉवर और स्ट्रीट जैसे 9 तरह के सीन को डिटेक्ट कर सकता है। इसके कारण फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को यह डिवाइस पसंद आएगी। जो लोग परफेक्ट पोर्टेट क्लिक करना चाहते हैं, उनके लिए एस5 प्रो पोर्टेट लेंस कस्टमाइज बोके मोड मुहैया कराता है, जो यूजर को ब्लर इफेक्ट कंट्रोल करने की सुविधा देता है। एस5 प्रो में गूगल लेंस भी दिया है, जो आपके आसपास की दुनिया को देखने के तरीके को बदल सकता है।

    परफॉर्मेंस: हाई-परफॉर्मेंस फोन में हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। यूजर को सर्वश्रेष्ठ परफार्मेंस मुहैया कराने के लिए इंफिनिक्स एस5 प्रो में 4 जीबी डीडीआर4 रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 12एनएम फिनएफेट और 2.3 गीगीहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी वाला हीलियो P35 64 बिट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000 एमएच की बैटरी दी है जो 11 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 28 घंटे का म्युजिक प्लेबैक और 8 घंटे का गेमिंग टाइम, 13 घंटे वेब सर्फिंग और 14 घंटे का 4जी टॉक टाइम के साथ 15 दिन का स्टैंड बाय टाइम देने में सक्षम है।

    3डी ग्लास डिजाइन: यह डिवाइस बैक में 3डी ग्लास फिनिश और फ्रंट में 2.5डी ग्लास फिनिस के साथ आता है, जिससे बॉडी को प्रीमियम लुक मिलता है। यह फोन दो वाइब्रेंट कलर फॉरेस्ट ग्रीन और वायलट में उपलब्ध होगा।

    फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक: आपके डिवाइस को सुरक्षित बनाने के लिए एस5 प्रो में मल्टीफंक्शनल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।  फेस अनलॉक कई फेशियल पॉइंट की पहचान कर 0.3 सेकंड में फोन अनलॉक करता है।

    इस डिवाइस में ब्यूटी मोड भी दिया गया है, जो वीडियो चैट में स्किन को स्मूद और ब्राइट बनाता है। इसके अलावा आप एस5 प्रो में व्हाट्स एप के लिए खुद से स्टीकर बना सकते हैं।

    एस5 प्रो के लॉन्च पर बात करते हुए इंफीनिक्स इंडिया के सीईओ अनिश कपूर ने कहा कि “इंफिनिक्स ऐसा ब्रैंड है जो लगातार टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन की सीमाओं को चुनौती दे रहा है और अपने ग्राहकों को बेहतरीन प्रोडक्ट मुहैया करा रहा है। हम अपने प्रोडक्ट में ऐसे फीचर मुहैया कराने चाहते हैं, 10 हजार रुपए के सेगमेंट में जिनकी कल्पना करना मुश्किल है। इसी विजन हमारी फर्स्ट इन सेगमेंट ऑफर करने की रणनीति को दिशा दी, जिसके मदद से हम अपने स्मार्टफोन को लाखों लोगों की पसंद बना पा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इंफिनिक्स एस5 प्रो की लॉन्चिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और मील का पत्थर साबित होगी। इंफिनिक्स एस5 प्रो हमारे डिवाइस पोर्टफोलियो को नया आयाम देगा और बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को फिर से परिभाषित करेगा। देशभर के इंफिनिक्स फैंस ने हमें बेहतर ऑपरेशन और सर्विस के लिए हमें स्वीकार किया है। हम आगे भी अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं से बढ़कर कम कीमत में बेहतरीन इनावेटिव ईकोसिस्टम बनाते रहेंगे। एस5 प्रो की लॉन्च के साथ ही इंफिनिक्स ने एक बार फिर से साबित किया है कि वह लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप मौजूदा ट्रेंड पर आधारित टेक्नोलॉजी पर फोकस करने वाला ब्रैंड है।”

    अपने पार्टनर्स के साथ साझेदारी से मिलने वाले फायदों का विस्तार करते हुए हम जियो के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की घोषणा करते हैं, जिसमें ग्राहकों को 249 या 349 के रिचार्ज पर 1200 रुपए तक का कैशबैक 50 रुपए के कूपन के रूप में प्रत्येक रिचार्ज के साथ मिलेगा। इसके अलावा यूजर को 5 जीबी डेटा के 10 बाउचर के रूप में 50 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा।

    इंफिनिक्स मोबाइन के बारे में

     2013 में ट्राशिअन होल्डिंग द्वारा स्थापित किया गया इंफिनिक्स ब्रैंड, दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर और ग्लोबल मार्केट के उभरते लीडर में से एक है। ब्रैंड की 30 से ज्यादा देशों में मौजूदगी है, जिसमें अफीका, लैटिन अमेरिका, मिडल ईस्ट, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के देश शामिल हैं। ब्रिटिश मैग्जीन अफ्रीकन बिज़नेस के मुताबिक यह अफ्रीका 30 सबसे एडमायर्ड ब्रैंड में से एक है। इंफिनिक्स ने भारत में स्मार्ट 3 प्लस, एस4, एस5, एस5 लाइट जैसे डिवाइस के साथ हॉट सीरीज में हॉट7 हॉट7 प्रो और हॉट 8 स्मार्टफोन इस वर्ष लॉन्च किए हैं। इंफिनिक्स हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल एसेसरीज डोमेन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ पैरामीटर डिवाइस, इंफिनिक्स एक्सबैंड3 और बैंड 5 लॉन्च किए हैं। इंफिनिक्स कंपनी की नोएडा स्थिति मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में फोन मैन्युफैक्चर करता है, जो कंपनी की मेक इन इंडिया के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। इंफिनिक्स अपने डिवाइस भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से उपलब्ध करवाता है।

    DELHI Infinix launches S5 Pro TECH TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.