Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » शुक्रवार को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर जेजेपी की युवा प्रेरणा दिवस रैली

    शुक्रवार को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर जेजेपी की युवा प्रेरणा दिवस रैली

    Ajay vermaBy Ajay verma12/03/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / इसराना/चंडीगढ़, 12 मार्च। प्रदेश में युवाओं के प्ररेणा स्त्रोत व जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला के  59 वें जन्मदिन पर शुक्रवार 13 मार्च को इसराना में होने जा रही युवा प्ररेणा दिवस रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पार्टी के युवा संगठन द्वारा इसराना की नई अनाज मंडी में सुबह 11 बजे प्रदेश स्तरीय रैली को लेकर युवाओं में खासा जोश है। जेजेपी के संरक्षक डा. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अन्य नेताओं की आवाज सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में गूजेंगी। इसके लिए पार्टी की आइटी विंग ने विशेष इंतजाम किए हैं।

    पार्टी ने डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस को युवा प्रेरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है और इस अवसर पर युवाओं की प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन करने जा रही है।  वीरवार को सायं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, युवा प्रभारी सुमीत राणा, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। रैली के लिए इसराना के हाइवे स्थित नई अनाज मंडी की करीब 37 एकड़ भूमि का विशाल मैदान चुना गया है, जिसमें वाहनों के पार्किंग से लेकर अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

    इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि युवाओं की यह रैली ऐतिहासिक होगी और रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का आलम यह है कि शहर की एंट्री से लेकर रैली स्थल तक हरा और पीला रंग के झंडे व होर्डिंग्स दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि रैली में आने वाले वाहनों के लिए अनाज मंडी में ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की हर स्थिति से निपटने के लिए जेजेपी युवा, इनसो व जननायक सेवा दल के सदस्य भी पुलिस प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। रैली स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति तक रैली स्थल की झलकियां और नेताओं की बात पहुंचे, इसके लिए रैली स्थल पर अनेकों एचडी हाईटेक एलईडी लगाई गई हैं। इन एलईडी तक हर शॉट पहुंचाने के लिए हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं। वहीं रैली को फेसबुक,यू-टयूब पर लाइव किया जाएगा और इसके लिए आईटी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

    –रैली स्थल पर तीन मुख्य स्टेज

    युवा प्ररेणा रैली के लिए तीन मुख्य स्टेज बनाए गए हैं, जिसमें पार्टी नेताओं के लिए मुख्य स्टेज, दूसरा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए व तीसरा स्टेज मीडिया के लिए बनाया गया है।

    –हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे नेता

    युवा प्ररेणा दिवस रैली में डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित अन्य नेता हेलीकाप्टर से रैली में पहुंचेंगे और इसके लिए पास ही एक इंजीनियरिंग कालेज में हैलीपेड बनाया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.