Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा पाई जा सकती है कोरोना पर विजय : लखन सिंगला

सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा पाई जा सकती है कोरोना पर विजय : लखन सिंगला

Ajay vermaBy Ajay verma04/04/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद। कांग्रेस कमेटी और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निर्देशानुसार कोरोना वायरस को लेकर देश में चल रहे 21 दिन के लॉक डाऊन के दौरान गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अब कांग्रेसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला क्षेत्र की कृष्णा कालोनी, पटेल नगर, एसी नगर, गढी मोहल्ला, बसेलवा कालोनी, न्यू भारत कालोनी, भारत कालोनी, हनुमान नगर, वजीरपुर रोड, संत नगर, प्रेम नगर आदि में जाकर खाने के 2 हजार पैकेट लोगों को वितरित किए और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस संकट के दौर में वह हर समय उनके सेवा में समर्पित रहेंगे। श्री सिंगला पिछले करीब एक सप्ताह से स्लम बस्तियों, कालोनियों मेें जाकर गरीब जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं भोजन उपलब्ध करवा रहे है।  सिंगला सुबह ही नहीं बल्कि रात के समय भी लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार खाने पीने की वस्तुएं मुहैया करवा रहे है।

फरीदाबाद क्षेत्र में  सिंगला को जैसे ही पता लगता है कि किसी भी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को खाने-पीने के सामान की किल्लत है, वह तुरंत अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर उसे मदद देते है। लखन सिंगला स्वयं इस नेक कार्य में अपना योगदान देते है और खाने-पीने के पैकेटों को बनवाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम तैयार कर रखी है।  सिंगला का कहना है कि विपदा के इस घड़ी में हम सभी को ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉक डाऊन की सबसे ज्यादा मार गरीब व दिहाड़ीदार मजदूरों पर पड़ी है इसलिए हम सभी को उनकी मदद के लिए प्रयास करने चाहिए ताकि यह बुरा समय जल्द गुजर जाए और उनका हौंसला मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना पर विजय पाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, अपने हाथों को बार-बार साबुन से अच्छी तरह धोएं और घर पर ही अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, विजय कुमार, आकाश सैनी, नितिन सिंगला, ओमपाल सिंह, मोनू कुमार, कर्मबीर खटाना, मोहन, गुड्डू कुमार सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Corona relief FARIDABAD LATEST NEWS Lakhan Singla TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.