Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भारतीय मजदूर संघ द्वारा फरीदाबाद में कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी , स्वास्थ्य कर्मी और स्वच्छता सैनिकों का किया सम्मान

भारतीय मजदूर संघ द्वारा फरीदाबाद में कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी , स्वास्थ्य कर्मी और स्वच्छता सैनिकों का किया सम्मान

Ajay vermaBy Ajay verma23/04/2020No Comments3 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद-23अप्रैल। कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण की रोकथाम में दिनरात तैनात होकर सेवाएं दे रहे राष्ट्र प्रहरियों को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर देशभर में एक साथ आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बीएमएस से जुड़े सभी श्रमिक संगठनों ने जगह जगह कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और स्वच्छता सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर और मालाओं पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

इसी क्रम में फरीदाबाद में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूरज कुंड, सेक्टर-9, आईाएमटी, खेड़ी पुल, एनटीपीसी और गांव ददसिया में कोरोना वारियर्स पर पुष्प वर्षा और माला पहनाकर खेड़ी पुल थाना की पुलिस टीम का स्वागत किया गया। भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद के जिला महामंत्री नीरज त्यागी ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ व सभी संबंधित संगठनों ने फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर कोरोना वीरों का आभार प्रकट करते हुए ओर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान बाबू आर्य ने सूरज कुंड में, जिला अध्यक्ष आर सी कटोच व रणजीत सिंह ने ससेक्टर-9, बाईपास रोड पर और गांव ददसिया में बीएमएस जिला मंत्री नीरज त्यागी के नेतृत्व में पूर्व सरपंच नंदकिशोर त्यागी, मामचंद त्यागी, रणवीर त्यागी, रामगोपाल, कृष्ण त्यागी नेताजी, सुरेन्द्र ,जगनपाल, बिनेश नंबरदार, राजकुमार नंबरदार आदि ने खेड़ी पुल पुलिस थाना की टीम का गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया उसके उपरांत गांव की गली में निकलते पुलिस अधिकारियों पर महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

इसके अलावा जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सेक्टर-70 आईएमटी में सफाई कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। खेडी पुल पर हरीश सिंह,सुनील उपाध्याय आदि ने भी इसी तरह पुलिस अधिकारियों का आभार प्रकट किया। अशोक कुमार जिला संगठन मंत्री ने एनटीपीसी में सफाई सैनिकों का इसी प्रकार आभार प्रकट किया,गिर्राज शर्मा के साथ विनोद नगर निगम ने रणपाल व अन्य के साथ आभार प्रकट किया।

महामंत्री महेश यादव ने अपने साथियों वीरेंद्र रावत,योगेश विजय शर्मा के साथ बस अड्डा बल्लबगढ़ पर कोराना वीरों का सम्मान करके आभार प्रकट किया। रोहतास चौधरी ने सुंदर डागर के साथ अपने गांव असावता में सफाई सैनिकों, पुलिस वालों और आशा वर्कर का आभार प्रकट किया प्रमोद यादव ने अपने साथियों के साथ इसी प्रकार आभार प्रकट किया। सुनील चंदीला, परमिंदर सिंह ने रेलवे कर्मचारियों का सम्मान करके आभार जताया। प्राथमिक शिक्षाक संघ के जिलाध्यक्ष चतर सिंह व वेद कथूरिया अध्यक्ष (आरडब्लूए ) साउथ वेस्ट जोन सेक्टर- 9, सभी स्थानों पर एक मिनट का मौन कोरोना शहीदों के लिए किया गया।

Corona Warriors police personnel FARIDABAD LATEST NEWS Faridabad Police health workers and sanitation soldiers honored in Faridabad by Bharatiya Mazdoor Sangh TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.