Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अर्थव्यवस्था को फिर जीवित करने के सरकारी उपायों से निवेशक अप्रभावित, बाजार में गिरावट जारी

    अर्थव्यवस्था को फिर जीवित करने के सरकारी उपायों से निवेशक अप्रभावित, बाजार में गिरावट जारी

    Ajay vermaBy Ajay verma19/05/2020No Comments3 Mins Read
    Angel Broking
    Angel Broking

    Today Express News / Report / Ajay verma / भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1076.97 अंक या 3.46% की गिरावट के साथ कारोबारी सत्र के अंत में 30,020.76 अंक पर था। 50 शेयरों वाला निफ्टी भी इसी रेंज में गिरकर 313.60 अंक या 3.43% की गिरावट के साथ 8823.25 अंक पर बंद हुआ। सरकार ने पिछले सप्ताह अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी, और तब से ही शेयर बाजार लाल रंग में हैं। स्पष्ट है कि सरकार द्वारा घोषित उपायों पर निवेशक का सेंटिंमेंट निगेटिव है। शेयर बाजारों में जारी निगेटिव सेंटिमेंट का एक और कारण सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन का विस्तार है जो 25 मार्च को पहली बार घोषित किए जाने के बाद से चौथे चरण में प्रवेश कर चुका है। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, और बजाज फाइनेंस दिन के प्रमुख लूजर्स थे। श्री अमर देव सिंह, हेड एडवायजरी, एंजिल ब्रोकिंग लिमिटेड हर मौसम के लिए शानदार स्टॉक आरआईएल ने जनरल अटलांटिक डील के साथ एक बड़ी वापसी की जिसने उसे पिछले कारोबारी दिवस से शेयर का लाभ 2% के करीब बना दिया। कंपनी ने ग्लोबल इक्विटी एंटरप्राइज जनरल अटलांटिक को अपनी डिजिटल यूनिट की 1.34% हिस्सेदारी 6,598.38 करोड़ में बेचने की घोषणा की। हालांकि, स्टॉक 21.25 रुपए या 1.46% की गिरावट के साथ 1,438.15 रुपये पर बंद हुआ।

    डिफेंस स्टॉक्स पर रहे स्पॉटलाइट मेंः 10% की तेजी

    सरकार द्वारा विदेशी प्रत्यक्ष निवेश से संबंधित प्रावधानों में ढील देने की घोषणा के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में सोमवार के शुरुआती कारोबार में 10% तक की वृद्धि दर्ज की गई। मंत्रालय ने डिफेंस के क्षेत्र में विदेशी कंपनियों को लुभाने के लिए ऑटोमेटिक रुट के तहत 74% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति प्रदान करके रक्षा क्षेत्र में मैन्यूफेक्चरिंग को आसान बनाने की घोषणा की। बड़े लाभ दर्ज करने वाले स्टॉक में टीएएएल एंटरप्राइज लिमिटेड शामिल है जो 8.55 रुपये या 7.68% की वृद्धि के साथ 119.90 रुपए पर बंद हुआ। लाइमलाइट में एक और स्टॉक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड था जो 21.80 रुपए या 4.16% की बढ़त के साथ 545.30 रुपए पर बंद हुआ। व्यापक रूप से सोमवार का बाजार कमजोर ट्रेंड्स से भरा था, इसके बावजूद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 5.53%, भारत डायनेमिक्स में 4.71% की वृद्धि हुई, जबकि अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स बीएसई पर पिछले कारोबारी दिवस के बंद के मुकाबले 4.93% ऊपर थे।

    बैंकिंग स्टॉक्स की हुई सबसे ज्यादा पिटाई

    अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स ने दिन के कारोबार में नुकसान दर्ज किया, बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट की सेंसेक्स के नीचे आने में हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। अगले 12 महीनों के लिए इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत नए इनसॉल्वेंसी केस दर्ज करने के सरकार के फैसले के बाद बैंकिंग शेयरों ने अपनी एसेट क्वॉलिटी को लेकर चिंता जताई जिससे निवेशकों में बिकवाली का दबाव देखा। निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के मूल्य में 5.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के मूल्य में 7.42 प्रतिशत की कमी रही। अन्य बैंक जो आज दबाव में थे, उनमें एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल थे, जिनमें 3% से 7% तक की गिरावट थी।

    अर्थव्यवस्था को फिर जीवित करने के सरकारी उपायों से निवेशक अप्रभावित बाजार में गिरावट जारी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.