Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » TCL ने भारत में नई 8K और 4K QLED टीवी की फुल-रेंज लॉन्च की

TCL ने भारत में नई 8K और 4K QLED टीवी की फुल-रेंज लॉन्च की

Ajay vermaBy Ajay verma18/06/2020No Comments6 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / नई दिल्ली, 18 जून, 2020: यू.एस. के नंबर 2 टीवी ब्रांड, और वैश्विक टीवी उद्योग में लीडिंग कंपनियों में से एक, टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स 2020 में भारतीय दर्शकों को टीवी देखने के शानदार अनुभव से परिचित कराने के लिए तैयार है। इसने अब अपना 8के क्यूएलईडी टीवी और 4के क्यूएलईडी टीवी लॉन्च किया है, जिनमें हैंड्स-फ़्री कंट्रोल हैं। इस वर्ष, सुरक्षित दूरी बनाए रखने के उपायों के बाद, ब्रांड ने 18 जून को फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल में लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया।  नवीनतम उत्पादों में, कंपनी ने बहुप्रतीक्षित 75 इंच एक्स915 8के क्यूएलईडी एंड्रॉयड में आईमैक्स एन्हांस्ड और पॉप-अप कैमरा, और डॉल्बी विज़न® अल्ट्रा-विविड इमेजिंग और डॉल्बी एटमॉस® इमर्सिव आॅडियो पेश किया है, जो भारत में अपनी तरह का पहला 8के क्यूएलईडी है। इसके 4के क्यूएलईडी एडिशन- सी815 और सी715 भी दुनिया की प्रमुख क्वांटम डॉट डिस्प्ले तकनीक के साथ आते हैं। क्वांटम डॉट्स पर जब रोशनी पड़ती है, तो सबसे सूक्ष्म रूप से ट्यून किए गए आरएमबी रंग निकलते हैं, जिससे टीवी अरबों रंग प्रदर्शित करने में मदद मिलती है, 100% डीसीआई-पी3 रीप्रोड्यूस होता है, और 60,000 घंटों तक प्रदर्शन किया जा सकता है। यह अपने एआई 8के प्रोसेसर से गैर-8के सामग्री को 8के प्रदर्शन तक बढ़ाता है। इन फीचर्स के अलावा, सभी नए टीवी हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल से संचालित हैं और इनमें प्रीमियम ऑडियो आउटपुट के लिए आईमैक्स एन्हांस्ड, डीटीएस और डॉल्बी एटमॉस® इमर्सिव आॅडियो के साथ एक अलग ऑनकयो साउंडबार है। टीवी से कॉलिंग को सक्षम करने के लिए, ब्रांड ने अपने 8के मॉडल में एक बिल्ट-इन पॉप-अप कैमरा लगाया है जो उपयोगकर्ता द्वारा संकेत दिए जाने पर स्वचालित रूप से चढ़ता और उतरता है। बाजार में टीसीएल की नवीनतम 8के क्यूएलईडी 75एक्स915 की कीमत 2,99,990 रुपये है.

4के क्यूएलईडी सीरीज़  प्रीमियम 4के क्यूएलईडी टीवी, सी815 बिल्ट-इन सबवूफर के साथ 69,990 रुपये की शुरुआती रेंज में उपलब्ध है और यह तीन वेरिएंट में आता है: 55-इंच (69,990 रुपये), 65-इंच (99,990 रुपये) और 75-इंच (1,49,990 रुपये)। टीवी में 4के क्यूएलईडी डिस्प्ले, क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस, एचडीआर 10+, सहज मोशन और ऐक्शन सीन्स को ज़्यादा मज़ेदार बनाने के लिए 120 हर्ट्ज एमईएमसी (65 इंच और ऊपर के वर्ज़न में), और साउंड एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए ओनकयो इंटीग्रेटेड साउंडबार, डॉल्बी एटमोस के साथ बिल्ट-इन सबवूफर है।  हैंड्स-फ्री एआई के साथ एंट्री-लेवल 4के क्यूएलईडी, सी715 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है: 50-इंच (45,990 रुपये), 55-इंच (55,990 रुपये) और 65-इंच (79,990 रुपये)। 45,990 रुपये से शुरू होने वाले, इस शक्तिशाली डिवाइस में 4के रिज़ॉल्यूशन, क्वांटम डॉट डिस्प्ले, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल के साथ डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस, एक सटीक वॉयस रिकॉग्निशन की गारंटी देने के लिए 180 डिग्री वॉयस रिसेप्टर की सुविधा है, जो इसे नए जमाने के स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एक प्रीमियम ऑफर बनाते हैं।  टीसीएल इंडिया के महाप्रबंधक माइक चेन ने कहा, “इस साल के टीवी लाइनअप को लॉन्च करने की मुझे बेहद खुशी है, जिसमें एक्स915, सी715 और सी815 शामिल हैं। टीसीएल में, हम अग्रणी तकनीकों से टीवी देखने के अनुभव को नए मुकाम देने का प्रयास करते हैं। इन नवीनतम उत्पादों के साथ, शायद, इस सेगमेंट में एक नया मापदंड स्थापित किया जाएगा। हमें विश्वास है कि सुविधाओं से भरे ये तीनों टेलीविजन बाज़ार में सकारात्मक प्रभाव पैदा करेंगे और ब्रांड को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।”  आशीम माथुर, सीनियर रीजनल डायरेक्टर मार्केटिंग, इमर्जिंग मार्केट्स, डॉल्बी लैबोरेटरीज़ ने कहा, “डॉल्बी और टीसीएल उपभोक्ताओं को श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए काफ़ी लंबे समय से एक साथ काम करते आए हैं। टीसीएल उपभोक्ताओं के लिए डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस अनुभव लाने वाले शुरुआती ब्रांड्स में से एक था। डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस में अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध टाइटल्स की एक बड़ी और लगातार बढ़ती लाइब्रेरी के साथ, टीसीएल ग्राहक तुरंत इस अद्भुत सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। संयुक्त डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस से टीसीएल ग्राहक अपने पसंदीदा टाइटल्स का अनुभव वैसे ही ले पाएंगे, जैसा अनुभव निर्माता और निर्देशक उन्हें देना चाहते थे।”  सभी टीवी डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस से संचालित हैं। डॉल्बी विज़न अल्ट्रा-विविड पिक्चर क्वालिटी के साथ आपकी आंखों के सामने जीवंत मनोरंजन लाता है, जैसे अविश्वसनीय चमक, कंट्रास्ट, रंग और छोटे से छोटा विवरण। डॉल्बी एटमॉस आपको बड़े, अधिक आकर्षक साउंड के साथ ऐक्शन में बांधे रखता है, जो आपके कमरे में गूंजता है और आपके मनोरंजन में आपको डुबोने के लिए आपके चारों ओर बहता है। साथ में, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस का फ्यूज़न टीसीएल के नवीनतम क्यूएलईडी टीवी को मनोरंजन पावरहाउस में बदल देता है, जिससे ग्राहकों को पूरे आराम और सुविधा के साथ शानदार घरेलू मनोरंजन का आनंद लेने का अवसर मिलता है। एक्स915 और सी815 में भी ओंकयो ऑडियो सिस्टम है।  टीसीएल भारत में टीवी तकनीक का सबसे अच्छा परिचय देने के लिए लंबी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। ब्रांड ने हाल ही में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के हिस्से के रूप में तिरुपति में 2,400 करोड़ रुपये का उत्पादन संयंत्र लगाया है। संयंत्र की उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 8 मिलियन 22-55 इंच टीवी स्क्रीन और 30 मिलियन 3.5-8 इंच मोबाइल स्क्रीन है, और इसे ओवरसीज़ में इस  वैश्विक ब्रांड की सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई के रूप में देखा जाता है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 8000 से ज़्यादा लोगों को रोजगार देती है।
अमेज़न ऑफ़र:  टीसीएल के क्यूएलईडी सी सीरीज़ में लॉन्च किए गए सभी मॉडलों में, केवल 50-इंच सी715, 55-इंच सी715, 65-इंच सी715 और 55-इंच सी815 के खास वैरिएंट हैं। जबकि सी715 45,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, सी815 69,990 रुपये से शुरू होता है।
रिलायंस ऑफ़र:  टीसीएल क्यूएलईडी की लंबी खोज रिलायंस डिजिटल स्टोर्स में पूरी होने वाली है, सी715 अपने 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच वैरिएंट में उपलब्ध होने वाला है, जिनकी कीमत 45,990 रुपये से शुरू होती है।
मीडिया क्वेरी: रीमो बोस: rimobose@tcl.com l 9686672286
टीसीएल के बारे में: टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स (1070.HK) एक तेज़ी से बढ़ती यू.एस. का नंबर 2 कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड और वैश्विक टीवी इंडस्ट्री में एक लीडिंग कंपनी है। 1981 में स्थापित, यह दुनिया भर के 160 से ज़्यादा बाज़ारों में ऑपरेट करता है। सिग्माइंटेल के अनुसार, 2019 के क्यू1-क्यू3 में बिक्री मात्रा के मामले में वैश्विक टीवी बाज़ार में दूसरे स्थान पर रहा है। टीसीएल टीवी, ऑडियो और स्मार्ट होम उत्पादों तक की रेंज में रिसर्च, विकास और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के उत्पादन में विशेषज्ञ रहा है।
8k OLed Tv TCL launches Full-range of New 8K & 4K QLED TVs in India TECH TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.