Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सांसद व विधायक शिक्षा के व्यवसायीकरण व सरकारी स्कूलों की दशा के बारे में अपने विचार सार्वजनिक करें।

सांसद व विधायक शिक्षा के व्यवसायीकरण व सरकारी स्कूलों की दशा के बारे में अपने विचार सार्वजनिक करें।

Ajay vermaBy Ajay verma01/07/2020No Comments3 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / 1 जुलाई । शिक्षा के व्यवसायीकरण पर पूरी तरह से रोक लगवाने व सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार कराने के मिशन को पूरा करने के लिए पूरे प्रदेश के छात्र, अभिभावक व अध्यापक संगठनों की नवगठित ज्वाइंट एक्शन कमिटी हरियाणा ने प्रदेश के सभी सांसद व विधायकों से कहा है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार सार्वजनिक तौर पर प्रकट करें। जिससे अभिभावकों को पता चल सके कि वे इस मुद्दे पर स्कूल प्रबंधकों के साथ हैं या अभिभावकों के। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अजय गुप्ता, कैलाश शर्मा व मुख्य सलाहकार ब्रजपाल परमार ने कहा है कि इन सभी जनप्रतिनिधियों को अभिभावकों ने वोट देकर सांसद व विधायक बनाया और उनके जीतने पर यह उम्मीद जाहिर की कि वे शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने व सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार करने के महत्वपूर्ण कार्य में छात्र, अभिभावक व अध्यापकों की पूरी मदद करेंगे लेकिन देखा गया है कि उनके एजेंडे में यह दोनों महत्वपूर्ण विषय शामिल ही नहीं है। अतः प्रदेश के जागरूक अभिभावक नागरिक व आम जनता इस विषय पर उनके विचार जानना चाहती है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से शीघ्र ही सभी सांसद व विधायकों से मिलकर उन्हें इस विषय पर ज्ञापन सौंपकर हरियाणा सरकार से अभिभावकों के हित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा अभिभावक एकता मंच के बैनर तले 28 जून को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित सभी जिलों के छात्र, अभिभावक व अध्यापक संगठनों की ऑनलाइन मीटिंग में प्रदेश स्तरीय एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया गया था| कमेटी का संरक्षक ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अग्रवाल, संयोजक अजय गुप्ता व कैलाश शर्मा, मुख्य सलाहकार बृजलाल परमार भिवानी, सलाहकार एसके गोयल अंबाला, महेश धीर,वरिष्ठ एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, भारत भूषण व मनीष बांगड़ पंचकूला, सुभाष लांबा सर्व कर्मचारी संघ, मनोज शर्मा फरीदाबाद, सीएन भारती अध्यापक संघ फतेहाबाद , नवीन अग्रवाल करनाल, रूपेश कुमार पेहवा, जेके शर्मा करनाल, सौरभ मेहता सिरसा, सुशील वर्मा भिवानी, सुधा झा व जिम्मी चुग पानीपत,अमित चौधरी व प्रदीप रावत गुरुग्राम, जितिन गौड़ सोशल मीडिया, जितिन मंगला आईटी सेल को शामिल किया गया । सुधा झा को महिला सेल का संयोजक बनाया गया । कैलाश शर्मा ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमिटी प्रथम चरण में सभी प्राइवेट स्कूलों का सीएजी से ऑर्डर करवाने, हरियाणा के सभी सांसद व विधायकों को ज्ञापन देने व फीस को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में चल रही कार्रवाई में सफलता प्राप्त करने और प्रत्येक जिले में अभिभावक जन जागरण सम्मेलन आयोजित करने का कार्य शुरू कर रही है।

faridabad news haryana abhivavak ekta manch haryana news MPs and MLAs should make their views public about the commercialization of education and the condition of government schools. TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.