Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जिला में फैमिली आईडी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

जिला में फैमिली आईडी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

Ajay vermaBy Ajay verma02/07/2020Updated:02/07/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद 2 जुलाई। उपायुक्त यशपाल ने कहा है कि जिला में फैमिली आईडी व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अतः जिला वासियों से अपील की जाती है कि इस सर्वे के लिए आने वाले कर्मचारियों को पूर्ण व सही जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों तक यथासंभव मदद पहुंचाने में मदद मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी लड़ाई में जीत के लिए सूचना बहुत महत्वपूर्ण होती है। सर्वेक्षण के दौरान जिले के सभी परिवारों में बीमार एवं बुजुर्ग व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जरूरी इलाज एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाइयां प्रदान की जाएंगी। संक्रमण होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया जाएगा। अतः हम सभी को अपने घर आए स्वास्थ्य एवं अन्य कर्मियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। आधार के माध्यम से आपके परिवार को अलग पहचान प्रदान की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उनके पास मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी प्रकार की जानकारियों को गुप्त एवं सुरक्षित रखा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला वासियों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा कुछ जरूरी हेल्प नंबर जारी किए गए हैं। यह नंबर प्रत्येक व्यक्ति अपने पास संभाल कर रखें तथा जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच केंद्रों व रिपोर्ट के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.फरीदाबाद.एनआईसी.इन पर संपर्क करें। इसके अलावा राज्य हेल्पलाइन नंबर 8558893911 व जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 तथा एंबुलेंस सुविधा के लिए नंबर 108 पर संपर्क कर सकते हैं। निशुल्क चिकित्सीय व टेली मेडिसन सहायता हेतु 124-6811070 व लिंक https://faridabad.swasth.app/consult-with-doctors पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार निशुल्क मनोवैज्ञानिक सलाह के लिए फोन नंबर 9555400900 व वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ईपीएसवाईसीएलआईएनआईसी.काम पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि नजदीकी अस्पताल एवं अन्य सरकारी सुविधाओं संबंधित जानकारी लेने के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कोरोनाहरियाणा.इन पर संपर्क करें तथा स्वयं सेवक या वॉलिंटियर बनने के लिए लिंक https://forms.gle/BTSraiWqwtAnv64T8 पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

faridabad news haryana news Latest News Survey work is being done by the district administration to obtain family ID and health information in the district. TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.