Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नकली चाइनीज माल का बहिष्कार करने के लिए किंग काजी लेकर आए अपना नया गाना ‘मेड इन चाइना’

    नकली चाइनीज माल का बहिष्कार करने के लिए किंग काजी लेकर आए अपना नया गाना ‘मेड इन चाइना’

    Ajay vermaBy Ajay verma09/07/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / गलवां घाटी में चीन द्वारा किए गए कायराना हमले में देश के बीस जवानों के शहीद होने की घटना से पूरे देश में उबाल है। यह अलग बात है कि सीमा पर भारत के पलटवार के साथ ही देश में बिकने वाले चाइनीज उत्पादों का भारतीय जनता द्वारा प्रखर बहिष्कार के कारण चीन आज न केवल बैकफुट पर है, बल्कि उसे अपने कदम भी पीछे खींचने पड़ गए। चाइनीज उत्पादों का इस कदर देशभर में विरोध हो रहा है कि अब गीतकार-संगीतकार-गायक तक इस मुहिम में शामिल हो चुके हैं। इस मुहिम की एक अहम कड़ी हैं न्यू जर्सी में रहने वाले एक बहुमुखी पॉप सिंगर किंग काजी हैं, जिन्हें बॉलीवुड और पंजाबी संगीत से बेहद प्यार है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में करनेवाले किंग काजी के खाते में ‘काला कोबरा’, ‘रेडियो’, ‘यार वल्ती’, ‘सिंगल’, ‘पिंक स्लिपर’, ‘देसी दोस्त’, ‘जिमबॉयज फीट’ जैसे कई हिट नंबर दिए हैं। इतना ही नहीं, मिलिंद गाबा, बुर्ज खलीफा फीट, फतेह और बप्प्स सग्गू के अलावा कई सुपरहिट दे चके किंग काजी द्वारा मिलिंद गाबा और अपारशक्ति खुराना के साथ दिए हालिया गीत ‘तेरी यारी’ को नहीं भी भूलना संभव नहीं होगा। बचपन से ही अपनी प्रतिभा और कलात्मक क्षमताओं को चमकाने में जुटे किंग काजी आजकल चर्चा में हैं अपने नए गीत ‘मेड इन चाइना’ को लेकर, जिसके जरिये वह चाइनीज उत्पादों का न केवल पोल खोल रहे हैं, बल्कि जनता से चाइनीज सामानों का खुलकर बहिष्कार करने का ऐलान भी कर रहे हैं।

    दरअसल, इस संवेदनशील समय के दौरान जब पूरा देश चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार कर रहा है, किंग काजी ने बहुत ही कलात्मक ढंग से अपने देश का समर्थन करने के लिए गीत को इस मुहिम का अपना हिस्सा बनाया है। उनका गीत ‘मेड इन चाइना’ चीन में निर्मित हर चीज का न केवल पोल खोल रहा है, बल्कि उसका काला सच भी आमलोगों के सामने लाता है। बहुत ही कॉमिक और हास्यपूर्ण तरीके से किंग काजी ने अपने गीत के जरिये प्रेम और रिश्तों जैसी भावनाओं से चाइनीज उत्पादों की तुलना करके नकली और गैर टिकाऊ बताया है। उन्होंने अपने गीत में स्पष्ट कहा है कि दिल्ली के खान मार्केट और चांदनी चौक में नब्बे फीसदी सामान चाइनीज माल होता है, जो न केवल नकली और कमजोर है, बल्कि इसके जरिये आमलोगों के साथ धोखाधड़ी भी की जाती है। ऐसे में किंग काजी सभी चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार और भारतीय व्यवसायों का समर्थन करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हैं।

    उल्लेखनीय है कि ‘मेड इन चाइना’ को टिप्स म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। इसका वीडियो ऑस्टिन हेन द्वारा निर्देशित है जिसे चीन के कई शहरों के अलावा न्यूयॉर्क में शूट किया गया है। गाने का म्यूजिक बूप्स सग्गू ने दिया है, जबकि इसके बोल उलुमानती ने लिखे हैं। गीत को उलुमानती के सीईओ अनूप कुमार ने प्रस्तुत किया है। बता दें कि उलुमानती भारत का संगीत जगत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ एवं विभिन्न संगीत निर्माताओं, गीतकारों, संगीतकारों, वीडियो निर्देशकों और कलाकार प्रबंधकों के लिए वन स्टॉप शॉप है। अनूप कुमार पिछले 20 वर्षों से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, जो सर्वश्रेष्ठ भारतीय संगीत बनाने में विश्वास करते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय संगीत दृश्य के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके।

    King Qazi King Qazi brought his new song 'Made in China' to boycott fake Chinese goods Latest News new song Made in China TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.