Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कोरोना महामारी में परीक्षाएं कराना छात्रों को मौत के मुंह में धकेलने के सामान : कृष्ण अत्री

कोरोना महामारी में परीक्षाएं कराना छात्रों को मौत के मुंह में धकेलने के सामान : कृष्ण अत्री

Ajay vermaBy Ajay verma13/07/2020No Comments3 Mins Read
Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद। आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के नाम जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीडीपीओ राकेश मोर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से फाइनल ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा के पास करने तथा सभी स्कूल-कॉलेजों की 6 माह की फीस माफ करने की मांग की हैं। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के डर से लोग अपने घरों में बैठे हुए है लेकिन बीजेपी की छात्र विरोधी नीतियों के कारण छात्र आये दिन सड़को पर खड़े होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ते रहते हैं। हाल ही में यूजीसी ने फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं कराने को लेकर के गाइडलाइन जारी की हैं जिसमें पूरे देश के फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं करवाना अनिवार्य बताया गया हैं जबकि यूजीसी की ही गाइडलाइन पर हरियाणा समेत कई प्रदेश परीक्षा ना कराने का फैसला ले चुके थे। कृष्ण अत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप आये दिन बढ़ता जा रहा हैं, जहाँ हमारा देश 7वें नंबर पर हुआ करता था आज तीसरे नंबर पर आ चुका हैं और ना ही अभी तक कोई दवाई बन पाई हैं। ऐसे घातक समय में छात्रों की परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है जबकि ना तो लोकसभा सत्र बुलाया जा रहा हैं और ना ही किसी प्रदेश में विधानसभा सत्र बुलाये जा रहे हैं। ऐसे में परीक्षाएं कराना छात्रों को मौत में मुँह में धकेलना हैं। वहीं कृष्ण अत्री ने छात्रों की दूसरी समस्या के बारे में कहा कि आज भाजपा सरकार प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों की मनमानी को चुपचाप बैठकर देख रही हैं। कोरोना महामारी के कारण पूरे देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा हैं, लोगों को अपना जीवनयापन करने में भी परेशानी आ रही है तो ऐसे में फीस कहाँ से भरेंगे?
कृष्ण अत्री ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की  दोगली नीति आज देश के युवाओं को पता चल चुकी है। इनकी कहनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा हैं। उन्होंने अपनी दोनों मांगो  पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को छात्रहितों में फैसला लेना चाहिए और फाइनल ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा लिए पास कर देना चाहिए। इसके साथ ही सभी स्कूल-कॉलेजों की 6 माह की फीस माफ कर देनी चाहिए। अत्री ने कहा अगर सरकार ने एनएसयूआई की मांग नहीं मानी तो एनएसयूआई आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
इस मौके ओबीसी सेल के प्रदेश महासचिव जमील मलिक, धर्मेंद्र शर्मा अमित बघेल, निशांत चंदीला, शेफाली  चिब, निखिल कुमार, सचिन तंवर, हंस आर्यन, राहुल वर्मा, कपिल शर्मा, दीपक चौधरी, सुशांत, अनिल, अजय आदि मौजूद थे।
Examinations in Corona epidemic are like pushing students to death: Krishna Atri faridabad Latest News NSUI TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.