Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बिजली कर्मचारी साथी के निलंबन पर साथी कर्मचारियों ने रोष जतलाया

बिजली कर्मचारी साथी के निलंबन पर साथी कर्मचारियों ने रोष जतलाया

Ajay vermaBy Ajay verma20/07/2020No Comments2 Mins Read
Fellow employees expressed anger over the suspension of the power worker.

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद/HSEBWU/ बिजली निगम बल्लभगढ़ डिवीजन की सबडिवीजन सिटी-वन के दफ्तर पर बिजली कर्मचारीयों ने अपने कर्मचारी साथी के निलंबन पर भड़के व जिसके बाद रोषित कर्मचारी कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और निगम अधिकारियों व निगम मैनेजमेन्ट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी । कर्मचारियों और यूनिट प्रधान कर्मवीर यादव का कहना है । कि गत बृहस्पतिवार 16 जुलाई 2020 को पोल पर काम करने के दौरान नीचे गिरने से दुर्घटना हुई । और वह जिस ठेकेदार की लेबर का कर्मचारी इस दुर्घटना में ग्रस्त हुआ है । उसकी नैतिक जिम्मेदारी उसी ठेकेदार की बनती है । ना कि बिजली लाइनमैन साथी की और मृतक कर्मी जिस ठेकेदार के मातहत काम किया करता था । उसके खिलाफ कार्यवाही की जानी थी । जबकि उसमें बिजली लाइनमैन को बेवजह जबरन दोषी ठहराया जा रहा है । जो कि सरासर बेबुनियाद व गलत है । सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारी वर्ग अपने पर आई बला को निर्दोष लाइनमैन के सिर मढ़ना चाह रहे हैं । जिससे गुस्साये सिटी-वन दफ्तर के कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के झण्डे तले लामबन्द होकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द कर एसडीओ सज्जन कुमार को यूनियन के नोटिस के माध्यम से चेताया । कि यदि इसी तरह की निन्दनीय कार्यवाही कर्मचारियों पर बेवजह परेशान करने के लिये होती रहेगी तो इसे एचएसईबी वर्कर यूनियन कतई भी बर्दाश्त नही करेगी । फिर चाहे इसके लिये लम्बे संघर्ष में अन्याय के खिलाफ कर्मचारियों के हक की लड़ाई ही क्यों ना लड़नी पड़े । यूनियन बिल्कुल भी पीछे नही हटेगी । प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने बिजली निगम अधिकारियों दवारा की गयी इस निलंबन की कार्यवाही पर नारेबाजी करते हुए जमकर कोसा । गुसाये कर्मचारियों का आरोप है । कि जबतक उनके निर्दोष कर्मचारी साथी की बहाली नही हो जाती तबतक वह अपना विरोध जारी रखेंगे । इस मौके पर ठाकुर राजाराम, मदनगोपाल, जयभगवान, बृजपाल, ईश्वरसिंह, सियाराम, सोनू, मोतीलाल, धीरसिंह, राजवीर, सुरेन्दर, अनिल, धर्मराज, संजय, अतुल, देवदत्त, महेश कुमार, समरसिंह, बिजेन्दर, लोकचंद आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।

anger faridabad news Fellow employees Fellow employees expressed anger over the suspension of the power worker. Latest News power worker suspension TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.