Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पीएसएससी के वेबीनार में विशेषज्ञों ने वर्चुअल ट्रेनिंग और आईओटी पर दिया जोर

पीएसएससी के वेबीनार में विशेषज्ञों ने वर्चुअल ट्रेनिंग और आईओटी पर दिया जोर

Ajay vermaBy Ajay verma24/07/2020No Comments2 Mins Read
Experts in PSSC webinar emphasize on virtual training and IoT

Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्ली। डिजिटल एजुकेशन की राह पर चलते हुए विद्युत क्षेत्रीय कौशल परिषद (पीएसएससी) अब ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर विचार कर रहा है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों के साथ वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण की चुनौतियों पर चर्चा की गई। वेबीनार पैनल में पीएसएससी के सीईओ विनोद बिहारी, अदानी इलेक्‍ट्रीसिटी मुंबई लिमिटेड के हेड एचआर मनोज शर्मा और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के कर्मिक निदेशक वीके सिंह मौजूद है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एआर (ऑगमेंटेड रियल्‍टी) और वीआर (वर्चुअल रियल्‍टी) के जरिये ऑनलाइन ट्रेनिंग को आसान बनाया जा सकता है।   वेबीनार में पीएसएससी के सीईओ विनोद बिहारी ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण में फिल्‍म की शक्‍ल में ऑडियो-विजुअल सबसे बेहतर विकल्‍प है।

ठेके से शराब और पैसा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

फिजिकल प्रैक्टिकल की जगह सिम्‍यूलेटर (आभासी तकनीक) आधारित प्रैक्टिकल कराया जाए, जिससे युवाओं को मशीन पर काम करने का अनुभव हासिल हो सके। वहीं, मनोज शर्मा ने विद्युत क्षेत्र में ऑपरेशन और मैनेजमेंट के लिए आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स) और ड्रोन तकनीक पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि आने वाले वक्‍त में बिजली के प्रसारण एवं वितरण के सर्विलांस और मेंटेनेंस में ड्रोन बहुत कारगर होगा। इसके अलावा उन्‍होंने स्‍मार्ट होम्‍स, स्‍मार्ट ग्रिड से होने वाले रोजगार के अवसर के बारे में बताया। वीके सिंह ने भी सिम्‍यूलेटर और वीआर आधारित ऑनलाइन तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर दिया।   इस कोरोना महामारी की वजह से प्रशिक्षण व्‍यवस्‍था प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए पीएसएससी युवाओं को ऑनलाइन शिक्षण के जरिये उन्‍हें तकनीक प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास कर रही है। जिससे युवा प्रशिक्षण लेने के साथ ही सोशल डिस्‍टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचाव को भी प्रभावी ढंग से पालन कर सके। वेबीनार में युवाओं के लिए जरूरी भविष्‍य की तकनीक के प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा प्रोड्क्‍शन के बृजेश श्रीवास्‍तव ने किया।

Delhi News Experts in PSSC Latest News TODAY EXPRESS NEWS todayexpressnews.com virtual training webinar emphasize
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.