Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सैक्टर-11 ई ब्लॉक पार्क को आस्था वन बनाने के लिए 2 हजार पौधे लगाएगा रोटरी क्लब आस्था

    सैक्टर-11 ई ब्लॉक पार्क को आस्था वन बनाने के लिए 2 हजार पौधे लगाएगा रोटरी क्लब आस्था

    Ajay vermaBy Ajay verma02/08/2020Updated:02/08/2020No Comments2 Mins Read
    Rotary club Aastha to plant 2 thousand saplings to make sector 11E block park a faith forest
    रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण करते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में रोटरी क्लब आस्था के पदाधिकारी व अन्य मौजिज लोग

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 2 अगस्त: पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। पेड़-पौधे ही बारिश कराने में मददगार होते हैं। इससे सभी को पौधे लगाने चाहिए साथ ही उनका पालन कर उन्हें पेड़ बनाना चाहिए। उक्त वाक्य फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-11 ई ब्लॉक में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहे। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था द्वारा उक्त पार्क को आस्था वन के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें विधायक नरेंद्र गुप्ता व प्रशासन के सहयोग से लगभग 2 हजार फलों के साथ-साथ छायादार पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज मिला, तन ढकने के लिए कपड़ा मिला, घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पेड़ इंसान की जरूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह एक पेड़ अवश्य लगाएं और पेड़ लगाने के साथ-साथ उसे पाल-पोसकर बड़ा भी करे ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उसका लाभ उठा सके। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था के प्रधान अविकल आर्य, पूर्व प्रधान राज भाटिया व साहिल ग्रोवर ने संयुक्त ने बताया कि रोटरी क्लब आस्था द्वारा आस्था वन विकसित किए जा रहे हैं और इस पार्क को भी उन्होंने विकसित करके आस्था वन में तब्दील करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि वे इस मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे क्योंकि यह न केवल हमारे लिए बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी काफी जरूरी है। इस मौके पर आरएस गांधी, वासदेव अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा बबली, गोल्डी बरेजा, प्रेम पसरीचा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, टीपी भारद्वाज, वजीर डागर, विक्रम चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, संजय जिंदल, रोहताश शर्मा, मनीष अग्रवाल, रोहित बजाज, आशीष गुप्ता, देव बजाज, मनोज बांगिया, पवन मेधलानी आदि रोटेरियन्स, आरडब्ल्यूए के सदस्य व मौजिज लोग मौजूद रहे।

    faridabad Latest News make sector 11E block park a faith forest plant 2 thousand saplings Rotary club Aastha TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.