Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरियाणा के 5840 करोड़ रूपयों का भुगतान जल्द करे केंद्र – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के 5840 करोड़ रूपयों का भुगतान जल्द करे केंद्र – दुष्यंत चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma28/08/2020No Comments2 Mins Read
Dushyant Chautala
Photo By jjp haryana pr

Today Express News / Report Ajay verma / हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जीएसटी परिषद से मांग की है कि प्रदेश के क्षतिपूर्ति का 5840 करोड़ रूपए पिछले चार महीने से लंबित है इसलिए उसका भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41वीं जीएसटी परिषद में हिस्सा लेते हुए केंद्र सरकार से कहा कि हरियाणा को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए क्योंकि कोविड-19 के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर खासा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2022 में समाप्त होने वाली जीएसटी की पांच सालों की अवधि से आगे भी राज्यों को राजस्व की क्षतिपूर्ति की जानी चाहिए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपोर्ट के मामले में एक अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली शुरू होने से पहले राज्य को उत्पादों पर टैक्स के रूप में काफी राजस्व मिलता था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जीएसटी प्रणाली लागू होने से प्रदेश के राजस्व कलेक्शन पर ज्यादा असर पड़ा है क्योंकि जीएसटी का लाभ उन राज्यों को ज्यादा हो रहा है जहां पर किसी उत्पाद की बिक्री होती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण भी राज्य के राजस्व पर खासा असर देखने को मिला।

जिला उपायुक्त यशपाल ने अवैध ट्यूबवैल व R.O. प्लांट के अवैध कनैक्शन हटाने के सख्त निर्देश दिए

डिप्टी सीएम ने जीएसटी परिषद का इस बात की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया जिसमें संविधान में संशोधन कर संसद को राज्यों के लिए क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संसद को आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद को राजस्व घाटे की समस्या के दीर्घकालीन समाधान के रूप में राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही जीएसटी परिषद से दुष्यंत चौटाला ने यह भी अनुरोध किया कि लोकसभा व राज्यसभा की भांति सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परिषद की अगली बैठक फिजिकली होनी चाहिए ताकि सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपनी बातों को बेहतर व प्रभावी ढ़ंग से रख सकें।

सांसे मुहिम पर्यावरण के क्षेत्र में लाएगी हरित क्रांति – विजय प्रताप

Deputy Chief Minister Dushyant Chautala haryana news Haryana to pay 5840 crore rupees soon Latest News TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.