Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पुलिस कमिश्नर OP Singh ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायन स्कूल के छात्रों के साथ एंटी बुलिंग कैम्पेन के बारे में चर्चा

पुलिस कमिश्नर OP Singh ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायन स्कूल के छात्रों के साथ एंटी बुलिंग कैम्पेन के बारे में चर्चा

Ajay vermaBy Ajay verma29/08/2020Updated:29/08/2020No Comments3 Mins Read
Police Commissioner OP Singh discusses anti bullying campaign with students of Ryan School through v
Photo by Faridabad Police PRO

Today Express News / Report Ajay verma / पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने अपने कार्यालय सेक्टर 21c के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहर के रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल्स, अध्यापक और विद्यार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बच्चों को आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान प्रिंसिपल  निशा शर्मा, सीनियर सेक्शन इंचार्ज भारती नागपाल, मिडिल सेक्शन इंचार्ज रेखा मलिक, जूनियर सेक्शन इंचार्ज रिचा मेहता, अध्यापक इंचार्ज मनदीप के अलावा 87 बच्चें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद 87 बच्चों में से शताक्षी शर्मा, नेहल शर्मा, रौनक, ख़ुशी शर्मा, दीक्षा भल्ला, चितवन शर्मा, सिया श्याम कुमार, पार्थ कॉल बच्चों ने पुलिस कमिश्नर से एंटी बुलिंग के संबंध में और निजी जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में प्रश्न किए।

इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य अध्यापक और बच्चों ने श्री सिंह से सवाल जवाब भी किए।

बच्चों ने पुलिस कमिश्नर महोदय से उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक हौसला नामा के बारे में भी पूछा। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह किताब जिंदगी में हारे हुए इंसान को हौसला दिलाने का काम करती है।

बच्चों ने पुलिस आयुक्त महोदय से पूछा कि आपकी जिंदगी में कभी कोई ऐसा उतार-चढ़ाव आया है जब आप बहुत ही परेशान हो गए। बच्चों का जवाब देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुख और दुख हमारे जीवन के साथ साथ चलते हैं लेकिन हमें अपनी पर्सनैलिटी को इन चीजों से अफेक्ट नहीं होने देना है।

इस सवाल पर पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने बच्चों से कहा कि बच्चे कई बार छोटी-छोटी चीज पर अपना मनोबल तोड़ देते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए विद्यार्थी जीवन में आप में बहुत एनर्जी होनी चाहिए सकारात्मक विचार होने चाहिए। जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं उसका हमें सामना करना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने छात्रों को आत्मविश्वास की भावना का विकास करने के लिए कहा और कहा कि आप अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र चुनें जिसमें आप अपना सबसे अच्छा दिखा सकते हैं उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करें।

पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को विषम परिस्थितियों एवं मानसिक संतुलन तथा धैर्य बनाए रखने के लिए प्राणायाम का मूल मंत्र दिया उन्होंने कहा कि सुबह उठकर प्राणायाम और योग करें ध्यान लगाएं और मार्क्स औरेलियस की पुस्तक पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद 87 बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि अच्छे लोगों की संगत में रहे। हमारे जीवन में संगत का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। इंसान की कामयाबी के पीछे हमारी संगत का बहुत ही अहम रोल होता है।

इस दौरान ओपी सिंह ने कहा कि बुलिंग का विरोध करने/आवाज उठाने/अपनी बात रखने के लिए बच्चों को आगे आना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंहने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई वार्ता को बहुत ही सकारात्मक बताया और कहा कि स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाली बुलिंग को रोकने में स्कूल स्टाफ का अहम योगदान होता है।

पुलिस कमिश्नर और स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने बुलिंग को लेकर अपने अपने विचार साझा किए।

पुलिस कमिश्नर ने छात्रों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए उस क्षेत्र में हमारी भागीदारी होनी महत्वपूर्ण है। किसी भी कार्य को पूरा करने में अपना पूरा योगदान दें।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती निशा शर्मा ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को छात्रों को प्रोत्साहित करने और एंटी बुलिंग कैम्पेन चलाने के लिए उनका धन्यवाद किया।

anti bullying campaign faridabad news Faridabad Police held a meeting Latest News Police Commissioner OP Singh Ryan School TODAY EXPRESS NEWS video conferencing with teachers and students एंटी बुलिंग
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.