Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, May 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हजारों युवा लेंगे सीएम मनोहर के साथ इंकलाब का संकल्प, देंगे अपनी राय

हजारों युवा लेंगे सीएम मनोहर के साथ इंकलाब का संकल्प, देंगे अपनी राय

Ajay vermaBy Ajay verma21/09/2020No Comments2 Mins Read
Thousands of youths will resolve the revolution with CM Manohar, will give his opinion

फरीदाबाद। शहीद—ए—आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हजारों ग्रामीण युवाओं से ऑनलाइन संवाद करेंगे। यूथ फॉर न्यू हरियाणा (वाईएफएनएच) के बैनर तले होने वाले इस संवाद को ‘हम लाएंगे इंकलाब’ नाम दिया गया है। अब तक 5600 युवाओं ने इस संवाद के लिए पंजीकरण कराया है। विशेष तौर पर संवाद में 18 से 45 आयु के युवा मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय भी देंगे। फरीदाबाद से करीब 300 युवा इस संवाद में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी यूथ फॉर न्यू हरियाणा (वाईएफएनएच) के जिला मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि शहीद शिरोमणि भगत सिंह की प्रेरणा से इस वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस प्रकार से नौकरियों में पारदर्शिता लाई है, वह भगत सिंह के सपनों का साकार करने जैसा है। सरकार ने नौकरियों के मामले में सिर्फ सुधार नहीं किया। बल्कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर एक नये इंकलाब को जन्म दिया है। इस नई व्यवस्था से हरियाणा का युवा खासा प्रभावित है। वह समझ गया है कि वर्तमान सरकार के हाथों में ही उसका भविष्य सुरक्षित है। इसलिए वह भी सरकार के साथ मिलकर अपनी रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है। क्योंकि जब—जब देश को युवाओं की जरूरत पडी, तब—तब हरियाणवी युवा ने अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति से देश की हर आशा को और मजबूत किया है। इसी भाव को लेकर ग्रामीण युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार प्रदेश की युवा शक्ति और मुख्यमंत्री को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवा मंथन के इसबार गूगल फार्म के जरिये से युवाओं ने पंजीकरण किया है। पूरे प्रदेश से अब तक 58 सौ युवा कार्यक्रम में अपना पंजीकरण करा चुके है। मंथन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां युवाओं को मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने का मौका भी मिलेगा। वेबिनार को सफल बनाने के लिए प्राध्यापक रामवीर शर्मा, मनीष टोंगर, प्राध्यापक सतेंद्र शर्मा, सरपंच सचिन माढोतिया, प्राध्यापक कमल आर्य और कमल कौशिक हीरापुर सहयोग कर रहे हैं।

faridabad news Latest News Thousands of youths TODAY EXPRESS NEWS will give his opinion will resolve the revolution with CM Manohar
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.