Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी- MG ZS EV ने दिल्ली और आगरा के बीच पहले EV ट्रायल रन #NHforEV2020 में भाग लिया

भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी- MG ZS EV ने दिल्ली और आगरा के बीच पहले EV ट्रायल रन #NHforEV2020 में भाग लिया

Ajay vermaBy Ajay verma26/11/2020Updated:26/11/2020No Comments4 Mins Read
India's first pure electric SUV - MG ZS EV participated in the first EV trial run NHforEV2020 between Delhi and Agra

MG MOTOR इंडिया ने दिल्ली और आगरा के बीच ZS EV के साथ पहली बार EV टेस्टिंग परीक्षण में भाग लिया। 2020 तक सड़क पर अधिक से अधिक EV लाने के भारत सरकार के मिशन के हिस्से के रूप में टेक ट्रायल रन #NHforEV2020 को लॉन्च किया गया, जिसे नई दिल्ली की सांसद और चेयरमैन-एनडीएमसी श्रीमती मीनाक्षी लेखी, इस्पात मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और जनरल श्री बिपिन सिंह रावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ((PVSM, UYSM, AVSM, YSM, SM, VSM, ADC) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

#NHforEV2020 के तहत आयोजित ट्रायल रन का उद्देश्य सार्वजनिक EV ट्रांजिट के लिए ई-कॉरिडोर के रूप में यमुना एक्सप्रेसवे की व्यवहारिकता का परीक्षण करना है। ट्रायल रन मुख्य रूप से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकप्रिय पर्यटन मार्ग पर रोडसाइड असिस्टेंस सेवाओं पर केंद्रित है।

दिल्ली से आगरा तक EV टेक ट्रायल रन के शुभारंभ पर MG MOTOR इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव चाबा ने कहा, “हमें ZS EV के साथ दिल्ली से आगरा तक आयोजित पहले टेक ट्रायल रन में भाग लेने पर गर्व है। सिंगल चार्ज पर 340 किलोमीटर की अपनी सराहनीय रेंज के साथ ZS EV जैसे वाहन दिल्ली-आगरा ट्रांसपोर्ट के लिए आदर्श हैं। हम भारत में EV इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और इसे विकसित करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, EV कंपनियों और स्थानीय सप्लाई चेन स्टेकहोल्डर्स को साथ लाने के लिए #NHforEV2020 को धन्यवाद देना चाहते हैं। हम मानते हैं कि भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्राहकों के बीच सही जागरूकता पैदा करेगा और रेंज से संबंधित चिंताओं को हल करने में मदद करेगा। MG में हम 5-वे चार्ज नेटवर्क के साथ भारत में EV इकोसिस्टम का नेतृत्व करने में गर्व महसूस करते हैं। हम भारत के EV इकोसिस्टम को और विस्तार देने के लिए सक्रिय रूप से प्रमुख चार्जिंग इनेबलर्स जैसे कि टाटा पावर और एक्सिकॉम के साथ साझेदारी कर रहे हैं।”

MG के 5-वे EV चार्जिंग इकोसिस्टम में ग्राहक अपने घर / कार्यालय में फ्री-ऑफ-कॉस्ट एसी फास्ट-चार्जर इंस्टॉलेशन, मुख्य मार्गों पर विस्तारित चार्जिंग नेटवर्क और रोड साइड असिस्टेंस के साथ चार्ज-ऑन-द-गो जैसी सुविधा पाते हैं। ब्रिटिश ऑटोमेकर का 60 किलोवाट का आगरा चार्जिंग स्टेशन इस इकोसिस्टम के अनुरूप बना है। इसका उपयोग सीसीएस/ सीएचएडीएमओ फास्ट-चार्जिंग स्टैंडर्ड्स के साथ कम्पैटिबल किसी भी EV द्वारा किया जा सकता है।

MG ने जनवरी 2020 में भारत में ZS EV लॉन्च किया था और देशभर में लॉकडाउन के बावजूद 1,000 से अधिक इकाइयों को रिटेल किया था। इसके जबरदस्त लुक्स के अलावा, शक्तिशाली इलेक्ट्रिक व्हीकल 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। यह 50 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज हो सकता है। वाहन दो वेरिएंट में आता है, यानी एक्साइट और एक्सक्लूसिव। साथ ही तीन रंग व्हाइट, रेड और कोपेनहेगन ब्लू। यह अब आगरा सहित देश भर के 21 शहरों में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 20.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम आगरा) से शुरू होती है।

MG MOTOR इंडिया के बारे में

1924 में यूके में स्थापित, मॉरिस गैराज वाहन अपनी स्पोर्ट्स कारों, रोडस्टर्स और कैब्रियोलेट सीरीज के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि ब्रिटिश शाही परिवार सहित कई मशहूर हस्तियों के बीच MG वाहनों की बहुत मांग थी, उनके स्टाइल, एलिगेंस और स्पिरिटेड परफॉर्मंस के लिए। यूके के एबिंगडन में 1930 में स्थापित MG कार क्लब के हजारों लॉयल फैन हैं, जो इसे कार ब्रांड के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक बनाता है। MG पिछले 96 वर्षों में एक मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और इनोवेटिव ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है। गुजरात के हलोल में इसकी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 80,000 वाहनों की है और लगभग 2,500 लोगों को रोजगार देती है। सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनॉमस, शेयर्ड, और इलेक्ट्रिक) मोबिलिटी के अपने विजन से प्रेरित अत्याधुनिक ऑटोमेकर ने आज ऑटोमोबाइल सेगमेंट के भीतर हर तरह के अनुभव को बेहतर बनाया है। इसने भारत में भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी – MG हेक्टर, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी- MG ZS EV, और भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल-1) प्रीमियम एसयूवी – MG ग्लॉस्टर सहित भारत में कई सुविधाओं को पहली बार पेश किया है।

Delhi and Agra EV trial run India's first MG ELECTRIC CAR MG Motor MG MOTORS INDIA NHforEV2020 participated pure electric SUV - MG ZS EV TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026

सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.