Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विश्व की सबसे बडी फ्रेंच स्पोर्टस कंपनी डिकेथलाॅन अब आगरा में

    विश्व की सबसे बडी फ्रेंच स्पोर्टस कंपनी डिकेथलाॅन अब आगरा में

    Ajay vermaBy Ajay verma18/12/2020Updated:11/03/2025No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Ajay verma / आगरा, 18 दिसम्बर। ”स्पोर्टस फाॅर आॅल, आॅल फाॅर स्पोर्टस“ की अवधारणा को लेकर विश्व की सर्वश्रेष्ठ और सबसे बडी फ्रंेच स्पोर्ट्स कंपनी डिकेथलाॅन उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध आगरा शहर में अपना स्टोर खोलने जा रही है। स्टोर का उदघाटन 19 दिसम्बर को समारोहपूर्वक किया जाएगा। स्टोर में एक ही छत के नीचे फ्रांसीसी स्पोर्ट्स रिटेलर की सबसे बडी चेन के 50 खेल और उससे संबंद्ध 5 हजार खेल उत्पाद आमजन को उपलब्ध होंगे।

    शहर के सर्व एसआरके मॉल के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर डिकेथलाॅन के स्टोर में 50 से अधिक खेलों की हर तरह की खेल सामग्री उपलब्ध कराएगी। स्टोर में आने के बाद बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी अपने आप को युवा महसूस करेंगे। डिकेथलाॅन तकरीबन एक दशक से भारतीय युवाओं, बच्चों और बुजुर्गो के चेहरों पर खेलों के माध्यम से मुस्कान लाने के लिए जानी जाती है। ख्ेाल को माध्यम बनकार अनेक युवाओं ने अपना रोजगार हासिल किया है, चाहे वह सरकारी नौकरी हो या स्पोर्टस। डिकेथलाॅन उनके भविष्य को बनाने में मददगार साबित हुआ है। अन्य रिटेलर्स के बीच में डिकेथलाॅन की स्पोर्टस स्परिट उसे अलग बनाती है। जिसके चलते उसे स्पोर्टस का लीडर कहा जाता है।

    डिकेथलाॅन के हर एक स्पोर्टस लीडर को अपने खेल में महारत हासिल है और वह अपने खेल पर गर्व करता है। यह एक सामूहिक प्रयास है, जिससे आम भारतीय युवाओं के जीवन में खेलो को अपनाने का सकारात्मक सन्देश देने के साथ ही स्वस्थ जीवन का सन्देश भी शामिल है।

    उन्होने बताया कि स्टोर में खरीददारी को सहज व सुलभ बनाने के लिए उत्कृष्ट तकनीक का उपयोग करते हुए ऐसा सिस्टम बनाया गया है, जिसमें ग्राहक को महज चंद सैंकेण्ड का ही इंतजार करना पडता है। डिकेथलाॅन शाॅपिंग-ऐप के जरिए स्कैन एंड पे की सुविधा उपलब्ध है। जिसके द्वारा शुन्य सम्पर्क भुगतान संभव है। इसके अलावा शून्य संपर्क ड्राइव-थ्रु भी है, जो ऑन-द-गो हैं। इसमें आॅन लाइन आॅर्डर के विकल्प के साथ रिजर्व एंड कलेक्ट’ का आॅप्शन भी है, जिसमें ऐप पर आॅर्डर देने पर दो घंटे में स्टोर से आॅर्डर कलेक्ट किया जा सकता है।

    उन्होने बताया कि डिकेथलाॅन सामाजिक परिवर्तन के लिए खेल को एक माध्यम मानता है। जिसके तहत खेल दीवारों के भीतर सीमित नही रहना चाहिए। इसके लिए स्टोर में एडेवंचर व ट्रेकिंग में काम आने वाले हाइकिंग टेंट से लेकर बास्केटबॉल सहित विविधता भरी खेल सामग्री उपलब्ध है। कंपनी अपने फायदे के लिए नहीं बल्कि खेल उत्पादों के नवाचार के लिए कार्य करती है, जो जीवन में यादों को संजोने के अलावा खेलों को आसान बनाता है। जिससे आज का समाज स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

    company Decathlon now in Agra French sports sports express The world's largest TODAY EXPRESS NEWS up news आगरा कंपनी डिकेथलाॅन सबसे बडी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026

    बीके चौक से अटल ऑडिटोरियम तक निकली तिरंगा यात्रा

    11/08/2026

    जीवा पब्लिक स्कूल में रोटरी इंटरैक्ट क्लब का शपथग्रहण समारोह

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.